मनोरंजन

जाने ऋषि कपूर के उन यादगार किरदारों के बारे में, जिनसे वो सभी लोगों के दिलों में सदा रहेंगे जिन्दा

जाने ऋषि कपूर के बेस्ट किरदारों के बारे


बॉलीवुड और एक्टिंग की दुनिया के पावरहाउस ऋषि कपूर आज हम सभी के बीच नहीं है। लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजे फूलों की महक की तरह जिन्दा है। क्योंकि ऋषि कपूर की एक्टिंग इतनी अच्छी थी कि लोग अपनी पुरानी यादों को भूलकर उनकी एक्टिंग के कायल हो जाया करते थे। ऋषि कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बेहतरीन कलाकार समझा जाता है भले ही आज ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादे और उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में है जिन्हे वो कभी भूल नहीं सकते।

https://www.instagram.com/p/CI7K41IgXuT/?utm_source=ig_web_copy_link

मेरा नाम जोकर: अगर हम ऋषि कपूर के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वैसे कहा जाता है कि ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘बॉबी’ से किया था। लेकिन स्क्रीन पर उनका डेब्यू ‘मेरा नाम जोकर’ से ही हो गया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने पिता और फिल्म के लीड हीरो, राज कपूर के बचपन का रोल प्ले किया था।

बॉबी: फिल्म बॉबी में ऋषि कपूर ने एक हीरो के तौर पर शानदार डेब्यू किया था। जो कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म से ही ऋषि कपूर सभी जवां दिलों की धड़कन बन गए थे। इस फिल्म के बाद ऋषि कपूर युवा लड़कियों के मोस्ट फेवरेट तो वही यंग लड़कों के बॉलीवुड आइडियल बन गए थे। इतना ही नहीं आपको बता दे कि इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

और पढ़ें: 90’s के बेस्ट किड्स सीरियल जो दिलाते हैं आपको अपने बचपन की याद

https://www.instagram.com/p/CAzVg19ACvB/?utm_source=ig_web_copy_link

दो दुनी चार: ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की टॉप जोड़ियों में से एक है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके है। लेकिन लम्बे समय बाद दोनों ”दो दुनी चार’ में साथ नजर आये थे। तो लगा ही नहीं कि कोई स्टार जोड़ी है। इस फिल्म में दोनों ने एक मिडिल क्लास कपल के रूप में आम जिंदगी की परेशानी को बखूबी दिखाया था।

नॉट आउट: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है। लेकिन फिल्म ‘नॉट आउट’ बाकि फिल्मों से अलग है क्योंकि इस फिल्म में दोनों एक्टर्स ने बाप बेटे का रोल निभाना था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 105 साल के पिता का और ऋषि कपूर ने 75 साल के बेटे का रोल निभाया है। इस फिल्म में दोनों की जुगलबंदी, डायलॉग टाइमिंग और शानदार एक्टिंग ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button