Khloe Kardashian: Khloe की ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन, Rhinoplasty ने दूर की ये 5 दिक्कतें
Khloe Kardashian, हॉलीवुड स्टार Khloe Kardashian हमेशा से अपनी पर्सनैलिटी और फिटनेस को लेकर चर्चा में रही हैं।
Khloe Kardashian : Khloe की Rhinoplasty, सिर्फ ग्लैमर नहीं, हेल्थ को भी फायदा
Khloe Kardashian, हॉलीवुड स्टार Khloe Kardashian हमेशा से अपनी पर्सनैलिटी और फिटनेस को लेकर चर्चा में रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने यह स्वीकार किया कि उन्होंने Rhinoplasty (नाक की सर्जरी) करवाई है। हालांकि सेलेब्रिटीज के लिए लुक्स को मेंटेन करना आम बात है, लेकिन Rhinoplasty केवल कॉस्मेटिक बदलाव के लिए ही नहीं, बल्कि कई मेडिकल समस्याओं का समाधान भी है। आइए जानते हैं क्या होती है Rhinoplasty, Khloe Kardashian ने इसके बारे में क्या कहा और यह किन 5 स्वास्थ्य समस्याओं में राहत देती है।
Khloe Kardashian का Rhinoplasty को लेकर खुलासा
Khloe ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दी है स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से उन्हें न केवल सौंदर्य लाभ मिला, बल्कि सांस लेने में भी आसानी हुई।
क्या है Rhinoplasty?
Rhinoplasty एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें नाक के आकार, ढांचे और कार्य को बदला या सुधारा जाता है। इसे आमतौर पर “नोज जॉब” कहा जाता है। यह प्रक्रिया प्लास्टिक सर्जन द्वारा की जाती है और यह दो प्रकार की हो सकती है:
- कॉस्मेटिक Rhinoplasty – दिखावटी सुंदरता बढ़ाने के लिए
- फंक्शनल Rhinoplasty – नाक की संरचना से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए
Read More : Mirzapur Season 4: Mirzapur Season 4 कब, कहाँ और कैसे? जानें हर एक डिटेल
Rhinoplasty से होने वाले 5 बड़े फायदे
1. सांस लेने में दिक्कत से राहत
बहुत से लोगों की नाक की हड्डी (सेप्टम) टेढ़ी होती है, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है। Rhinoplasty से इस हड्डी को सीधा किया जाता है, जिससे बेहतर ऑक्सीजन इनटेक होता है।
2. स्लीप एपनिया में सुधार
जो लोग नींद के दौरान बार-बार सांस रुकने (Sleep Apnea) की समस्या से जूझते हैं, उनके लिए यह सर्जरी फायदेमंद हो सकती है। सर्जरी से एयर पैसेज ओपन हो जाता है।
3. नाक की चोट का इलाज
खेल या दुर्घटना में नाक की हड्डी टूट जाए तो Rhinoplasty द्वारा उसे सही किया जा सकता है। इससे न केवल लुक ठीक होता है, बल्कि नाक की कार्यक्षमता भी लौट आती है।
4. सिर दर्द और साइनस की समस्या में राहत
अगर नाक की रचना असंतुलित हो, तो इससे क्रॉनिक साइनस और सिरदर्द हो सकते हैं। Rhinoplasty से इस परेशानी में भी आराम मिलता है।
Read More: Neena Gupta: 66 की उम्र में भी Young और Bold,देखिए नीना गुप्ता का बर्थडे सेलिब्रेशन
5. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी
नाक चेहरे का केंद्रीय हिस्सा होती है, और इसके आकार में सुधार से व्यक्तित्व में निखार आता है, जो आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। Khloe ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि सर्जरी के बाद वह पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com