मनोरंजन

Kangana Ranaut: कभी कंगना भड़क जाती है लोगों पर, कभी लोग कंगना पर, यह कैसा रिश्ता है उनका सोशल मीडिया से?

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के विवादित इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने करण जौहर से लेकर अपनी  शादी तक पर दिए खलबली मचाने वाले बयान


Highlights:

  • इस साल कंगना रनौत मना रही है अपना 36वां जन्मदिन
  • जाने कंगना रनौत के विवादित इंटरव्यू के बारे में

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत हर साल 23 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती है इस साल कंगना रनौत अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। कंगना रनौत बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपने बेबाक अंदाज के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बोलने से पहले हिचकिचाती नहीं हैं। यहीं कारण है कि वो हमेशा विवादों में भी फंसती रहती हैं और उनके विवादित बयानों हमेशा सोशल मीडिया पर खलबली मचाते है। तो चलिए आज हम आपको कंगना रनौत के जन्मदिन पर उनके कुछ विवादित इंटरव्यू के बारे में बताते है जिन्होंने सोशल मीडिया पर खलबली मचाई।

करण जौहर

कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने कहा एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके व्यक्तित्व को लेकर उन्हें हमेशा नीचा दिखाया जाता था। लेकिन आज के समय पर उन्हें उन्ही चीजों के लिए सम्मान दिया जाता है। कंगना ने करण जौहर पर तंज कसते हुए कहा कि पद्मश्री सम्मान कार्यक्रम के दौरान मैं खुद फिल्म निर्माता और निर्देशक को ढूंढ रही थीं। कई मौकों पर ऐसा हो चुका है कि कंगना रनौत और करण जौहर एक दूसरे को निशाना साधते रहे हैं।

करीना कपूर खान

कंगना रनौत ने उस समय पर करीना कपूर खान को भी निशाने पर लिया जब करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं बॉलीवुड इंटरव्यू में इतने समय तक सिर्फ नेपोटिज्म के भरोसे नहीं चल सकती थी। आगे करीना ने कहा मेरे हिस्से में भी मुश्किलें और संघर्ष थे, जिसे सुना किसी को भी दिलचस्प नहीं लगेगा। जिसके बाद कंगना रनौत ने ट्वीट्स की लाइन लगा दी। कंगना ने लिखा,सभी डम्ब नेपो किड्स को चेतावनी है कि नेपोटिज्म पर चल रही बहस को पटरी से उतारने की कोशिश ना करें, हमें तुम लोगों को मिलने वाले विशेषाधिकारों से परेशानी नहीं है हमें तुम लोगों के व्यवहार से परेशानी है जो तुम लोग हमारे साथ करते हो।

read more- Actresses With Twins Looks: 5 बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेज़, जिन्हे देख कर आपको भी होगा जुड़वां होने का भ्रम

आलिया भट्ट

आलिया को भी कंगना अपना निशाना बना चुकी है उन्होंने आलिया को डम्ब किड तक कह डाला था दरअसल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की। जिस पर सभी लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट्स और इमोजी बनानी शुरू कर दी। उसके बाद क्या था कंगना को मौका मिल गया और उन्होंने आलिया को डम्ब किड कहते हुए कहा जब पूरा देश सुशांत की मौत के गम में है, तो आलिया की तस्वीर बॉलीवुड वालों से इतना प्यार क्यों पा रही है?

दीपिका पादुकोण

बता दें कि दीपिका पादुकोण मेंटल हैल्थ को लेकर एक एनजीओ चलाती हैं दीपिका के मेंटल हैल्थ को लेकर कि एक ट्वीट्स पर कंगना और उनकी बहन रंगोली ने उन्हें निशाने पर ले लिया। सुशांत की मौत के बाद जैसे ही दीपिका ने डिप्रेशन को लेकर एक ट्वीट किया, वैसे ही कंगना ने दीपिका को निशाने पर ले लिया और उसके बाद सुशांत के वकील के बयान के हवाले से कहा, कि डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को फौरन रिमांड पर लेना चाहिए’।

Read More- Katrina kaif: विकी के साथ सात फेरे लेने से पहले 5 बार मंडप से भाग चुकी हैं कटरीना कैफ

रणबीर कपूर

कंगना रनौत ने जिस ट्वीट के जरिए दीपिका पादुकोण को निशाने पर लिया था उसी ट्वीट से उन्होंने दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को भी निशाने पर लिया। कंगना ने रणबीर कपूर के बारे में लिखा, रणबीर सीरियल स्कर्ट चेसर हैं, उनके बाद भी उन्हें कोई रेपिस्ट कहने की हिम्मत नहीं करता। इस ट्वीट में उनका इशारा शायद दीपिका, कैटरीना और अब आलिया भट्ट से था। उसके बाद कंगना ने रणबीर के उस ऑफर का भी खुलासा कर चुकी हैं, जो खुद रणबीर ने उन्हें उनके घर आकर दिया था।

वो था संजू फिल्म में संजय दत्त की पत्नी मान्यता का रोल करने का। लेकिन कंगना ने इस रोल को करने से मना कर दिया, उन्होंने कहा इस रोल को करने के लिए कुछ भी नहीं था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button