मनोरंजन

Isha Ambani Party: अंबानी के पार्टी में शाहरुख खान दिखें नए लुक में, फैंस ने जमकर किया कॉमेंट

Isha Ambani Party: सांप के साथ दिखे शाहरुख खान तो अनंत अंबानी ने की जमकर मस्ती

Isha Ambani Party: सांप के साथ दिखे शाहरुख खान तो अनंत अंबानी ने की जमकर मस्ती


ईशा अंबानी के बच्चों की बर्थडे पार्टी से शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख गॉगल्स पहने नए लुक में नजर आ रहे हैं।
Isha Ambani Party: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के ट्विन्स कृष्णा और आदिया की फर्स्ट बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। शाहरुख खान भी मुकेश अंबानी के नाती-नातिन की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने थे। जहां से एक्टर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शाहरुख ने पैपराजी के लिए तो पोज नहीं किया था लेकिन उनकी एंट्री और एग्जिट के साथ पार्टी के अंदर की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।

शाहरुख का नया लुक देखकर फैंस ने जमकर कमेंट किया

शाहरुख खान का ईशा अंबानी के बच्चों की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर लंबे बालों के साथ ऑल ब्लैक लुक कैरी किए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख वीडियो में अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख का नया लुक देख फैंस जमकर कमेंटबाजी कर रहे हैं। एक यूजर ने शाहरुख की तारीफ में लिखा- ‘उफ्फ…किंग का लॉन्ग हेयरस्टाइल’

अनंत अंबानी ने शाहरुख खान के साथ किया जमकर मस्ती

वहीं एक दूसरा वीडियो भी शाहरुख खान का ईशा अंबानी की पार्टी से वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख खान के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी एक पीले रंग का सांप शाहरुख खान के हाथ में पकड़ा देते हैं। तभी एक शख्स पीछे से आकर दूसरा सांप शाहरुख के कंधे पर रख देता है। शाहरुख खान का ईशा अंबानी की पार्टी से वायरल इस वीडियो को एक्टर के एक फैन पेज एसआरके यूनिवर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)

शाहरुख खान की फिल्में

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो साल 2023 में दो सुपरहिट फिल्में देने के बाद एक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। डंकी फिल्म क्रिसमस 2023 पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो डंकी के बाद शाहरुख खान YRF की स्पाई थ्रिलर टाइगर वर्सेज पठान का हिस्सा बन सकते हैं।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button