मनोरंजन

Holi in Bollywood: रणवीर पर चढ़ा दीपिका का ऐसा रंग, कर दी होली खेलनी बंद!

 Holi in Bollywood: करीना से करण तक ये सितारें आखिर क्यों नहीं मनाते होली?


Highlights-
. करीना कपूर, करण जौहर, रणवीर सिंह, तापसी पन्नू और जॉन अब्राहम नहीं मनाते हैं होली।

. करीना के होली न मनाने के पीछे है परिवार का कारण तो करण की रंगो से दूरी की वजह है अभिषेक बच्चन।      

Holi in Bollywood: होली रंगों का त्योहार है। देश भर में होली धूमधाम से मनाई जाती है। समाज का हर तबका कई दिनों पहले से ही होली मनाने के लिये काफी उत्साहित रहता है। आम जन से लेकर बड़े – बड़े सितारें  इस दिन रंग में सराबोर रहते हैं। बॉलीवुड में भी होली बड़े जोश और उल्लास के साथ मनाई जाती है। फिल्मों में भी होली के कई सीन्स होते हैं जिसमें सितारों को खूब होली खेलते देखा जाता है। होली के अवसर पर तो इन्हीं सितारों  के होली वाले गानों पर लोग थिरकते नज़र आते हैं।

लेकिन बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे  हैं जो फिल्मी पर्दे पर तो रंगते हैं लेकिन असल ज़िंदगी में वही रंगो से कोसों दूर रहते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 5 पाँच सितारों को बारे में बताएं जो होली के दिन रंग और गुलाल से कोसों दूर रहते हैं।

करीना कपूर खान: बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर खान को होली मनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। करीना कपूर के दादा राज कपूर आर के स्टूडियो में होली की बड़ी पार्टी रखते थे। आर के स्टूडियो की होली उस समय बॉलीवुड में सबसे मशहूर हुआ करती थी। होली पार्टी का ट्रेंड भी राज कपूर से ही शुरू हुआ था। बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज और परिवार वाले आरके स्टूडियो में इकट्ठा हुआ करती थी।

लेकिन राज कपूर के गुजरने के बाद कपूर परिवार ने होली पार्टी करना छोड़ दिया। इस पर करीना कहती हैं कि दादाजी के जाने के बाद होली भी जा चुकी है। राज कपूर के गुजरने के बाद कपूर परिवार के लोग होली नहीं खेलते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Read more: Lathmar Holi: जानें लट्ठमार होली की खासियत जिसे जोड़ा जाता है राधा – कृष्ण की प्रेम कहानी से

रणवीर सिंह: रामलीला और पद्मावत में काफी रोमांचक होली सीन्स देने वाले रणवीर सिंह असल ज़िंदगी में होली से कोसों दूर रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कहा था कि उन्हें ओ सी डी( OCD) है और उन्हें सफाई की चिंता रहती है इसलिये वो होली नहीं मनाते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

करण जौहर: करण जौहर के होली न खेलने के पीछे की वजह काफी इंटरेस्टिंग है। करण जौहर भी बॉलीवुड के उन सेलेब्स में से हैं जो होली नहीं खेलते या यूँ कहें तो होली के रंगों से डरते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने एक शो के दौरान कहा था कि उनके होली न खेलने के पीछे की वजह अभिषेक बच्चन हैं। करण जौहर कहते हैं कि बचपन में वो अमिताभ बच्चन के घर होली पार्टी में गये थे। उन्हें रंगों से खेलना पसंद नहीं है और जैसे ही वो अमिताभ बच्चन के घर पहुँचे अभिषेक ने उन्हें रंग से भरे पुल में धक्का दे दिया। इससे करण इतना डर गये कि उन्होंने 10 साल की उम्र से ही होली खेलना बंद कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

जॉन अब्राहम: 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन ने कहा था कि वो होली मनाने में विश्वास नहीं करते। उन्होंने कहा था कि मैं होली नहीं मनाता। जॉन के मुताबिक होली में खतरनाक रंगों के कारण पर्यावरण को जबरदस्त नुकसान होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी पन्नू: बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी उन सितारों  में से हैं जो होली नहीं मनाती हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता – पिता होली नहीं खेलते हैं और यही वजह है कि वो भी होली में रंग नहीं लगाती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button