मनोरंजन

Divya Agarwal Wedding: दिव्या अग्रवाल का वेडिंग फंक्शन शुरू, कॉकटेल पार्टी में स्टनिंग लग रहीं थीं एक्ट्रेस, कल होगी शादी

Divya Agarwal Wedding: हाल ही में दिव्या ने गोवा में अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती भरी बैचलरेट पार्टी भी एंजॉय किया था। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं।

Divya Agarwal Wedding: दिव्या अग्रवाल की शादी कल, संगीत में कई सेलेब्स ने की शिरकत

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल फरवरी के आखिरी सप्ताह में रेस्टोरेंट मालिक और अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले, दिसंबर 2023 में लवबर्ड्स ने एक प्यारी सी ‘सेव द डेट’ स्टोरी के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी यूनिक वेडिंग प्लानिंग से जुड़ी कई जानकारियां साझा कीं जो काफी अलग हैं। हाल ही में, उन्होंने गोवा में अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती भरी बैचलरेट पार्टी भी एंजॉय किया था। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं।

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर ने अपनी संगीत नाइट में खूब मस्ती की। यूनिक फोर टियर केक काटने से दोस्तों के साथ डांस करने तक, होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने शादी से पहले एक खूबसूरत शाम का आगाज किया। कपल ने एनिमल के पॉपुलर सॉन्ग जमाल कुडू और ब्रह्मास्त्र के सॉन्ग केसरिया जैसे गानों पर डांस भी किया है। दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर ने कॉकटेल फंक्शन में ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच दिया था।

स्टनिंग लग रही थी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस न गोल्डन कलर की फ्रिल साड़ी पहनी थी, जिसे मिनिमल एक्सेसरीज से स्टाइल किया था। हाथों में वॉच, गले में डायमंड का नेकलेस, वेवी हेयरस्टाइल और कम मेकअप में होने वाली दुल्हन स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, अपूर्व ब्लैक सूट-बूट में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे। 18 फरवरी को दोनों की संगीत सेरेमनी थी, जो Realm क्लब में होस्ट की गई थी। इस फंक्शन में नायरा बनर्जी, निक्की तंबोली, अमृता राव के पति आरजे अनमोल और सुयश राय समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।

Read More:- Bollywood Celebrities Nick Name: आलिया का आलू तो ऐश्वर्या का निक नेम है गुल्लू, जानिए बॉलीवुड स्टार्स के मजेदार नाम, नहीं रुकेगी आपकी हंसी

2015 में अपूर्व को किया था डेट

दिव्या और अपूर्व की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। संयोग ऐसा कि ब्रेकअप के बाद दोनों फिर मिले और जिंदगी भर साथ निभाने का मन बना लिया। दिव्या ने प्रियांक शर्मा और वरुण सूद से पहले अपूर्व को साल 2015 में डेट किया था। हालांकि, उस वक्त किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था और एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई थीं। प्रियांक के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने वरुण सूद को डेट किया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दोनों ने दिसंबर में की सगाई

हालांकि, 2022 में वरुण से अलग होकर दिव्या ने फिर से अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व का हाथ थामा। दिसंबर 2022 में दोनों ने सगाई कर ली और अब 20 फरवरी को दोनों शादी करने जा रहे हैं। जनवरी 2024 में दिव्या अपने बीएफएफ के साथ गोवा में एक मौज-मस्ती भरी बैचलर पार्टी के लिए गई थीं। ऐसे में होने वाली दुल्हन ने अपने लाखों फैंस को इसकी शानदार झलकियों से अपडेट किया था।

लैविश विला में हुई थी बैचलर पार्टी

अपनी दोस्तोंं द्वारा साझा की गई कुछ इंस्टा स्टोरीज में उनको पार्टी करते हुए और अपनी जर्नी का आनंद लेते हुए देखा गया था। बैचलरेट पार्टी के लिए दिव्या और उनकी दोस्तों ने एक लैविश विला चुना था और उसी से कई तस्वीरें व वीडियो के लिए पोज देते हुए देखी गई थीं। दिव्या ने अपनी प्यारी गर्लफ्रेंड्स को क्यूट ब्राइड्समेड हैम्पर्स भी गिफ्ट किए थे। इसके अलावा, खूबसूरत महिलाएं बोट राइड पर गई थीं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button