मनोरंजन

धर्मेंद्र के 88वे बर्थडे पर जाने उनकी सफलता की कहानी: Dharmendra Birthday

धर्मेंद्र बचपन से ही फिल्मों के दीवाने थे। उन्होंने एक बार सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार की तस्वीर देखकर उनके जैसा बनने की इच्छा जताई थी। वह दिलीप कुमार की तरह एक बड़े स्टार बनना चाहते थे।

धर्मेंद्र का एक साधारण लड़के से बॉलीवुड के ‘यमला पगला दीवाना’ तक का सफर: Dharmendra Birthday

Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र के नाम से मशहूर धर्मेंद्र सिंह देओल, भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। फिल्मों की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र आज यानी 8 दिसंबर को अपना 88वे जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही उन्होंने स्कूल में पढ़ाई नहीं की, लेकिन उन्हें फिल्में पसंद थीं।

धर्मेंद्र बचपन से ही फिल्मों के दीवाने थे। उन्होंने एक बार सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार की तस्वीर देखकर उनके जैसा बनने की इच्छा जताई थी। वह दिलीप कुमार की तरह एक बड़े स्टार बनना चाहते थे।

धर्मेंद्र की पहली सैलरी बहुत ही कम थी। वे न्यू टैलेंट हंट में शामिल होकर अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए गए थे, जहां उन्हें सिर्फ 51 रुपये मिले थे। एक बार डांस दीवाने शो पर उन्होंने इसके पीछे की दिलचस्प कहानी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रोड्यूसर के केबिन में बुलाया गया था और सिर्फ 51 रुपये ऑफर किए गए थे। उन्होंने उस समय के महत्व को समझा और आज भी वह उस राशि को बहुत महत्व देते हैं।

Read more:- Neetu Kapoor-Alia Bhatt : नीतू कपूर ने खोले राज़, घर पर चलता है बहू का राज!

We’re now on WhatsApp. Click to join

उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ बॉलीवुड में उनकी पहचान बनी, लेकिन यह फिल्म असफल रही।बाद में उन्हें ‘फूल और पत्थर’ में अभिनय करने का मौका मिला, जिससे उनकी किस्मत बदल गई। इस फिल्म ने उन्हें चमका दिया और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली।

धर्मेंद्र की यह जीवनी हमें बताती है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत और उम्मीद से भरपूर होना जरूरी है। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा स्मार्ट तरीके से काम किया और अपने लक्ष्य हासिल किये। धर्मेंद्र की इसी जिद और जुनून ने उन्हें सिनेमा दर्शकों के दिलों का बाजीगर बना दिया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button