मनोरंजन

Daniel Balaji Passes Away : साउथ एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर में डूबी

साउथ के पॉपुलर तमिल एक्टर डैनियल बालाजी का शुक्रवार यानी 29 मार्च की रात चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Daniel Balaji Passes Away : डेनियल बालाजी  विलेन की बन पाई थी पॉपुलैरिटी,आखिरी वक्त में किया रियल हीरो जैसा काम

साउथ के पॉपुलर तमिल एक्टर डैनियल बालाजी का शुक्रवार यानी 29 मार्च की रात चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

तमिल एक्टर डैनियल बालाजी का निधन –

साउथ इंडस्ट्री में तमिल एक्टर डैनियल बालाजी का निधन से मातम छा गया है। तमिल एक्टर डैनियल बालाजी के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं। आज शनिवार को डेनियल बालाजी के शव को पुरसाईवलकम स्थित उनके आवास पर दफनाया जाएगा। डेनियल के निधन से उनके चाहने वाले शॉक में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद वह चेन्नई के कोट्टईवाकम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज मिलने के बावजूद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

रियल हीरो वाला किया काम –

साउथ इंडस्ट्री में तमिल एक्टर डैनियल बालाजी  ने विलेन की पॉपुलैरिटी बनाने वाले ने जाते जाते रियल हीरो वाला काम करते हुए दुनिया को अलविदा किया है। आपको बता दें कि डेनियल बालाजी के बारे में अपडेट देते हुए ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फैंस को एक खबर दी है कि  दिवंगत एक्टर ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने का वचन दिया है। और डॉक्टरों ने उनकी ये इच्छा पूरी कर दी है! महान आदमी!’ इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस उन्हें एक अच्छे एक्टर के साथ रियल लाइफ हीरो कहते हुए नजर आ रहे हैं।

Read More:- Elvish Yadav: जेल में कैसे बीती एल्विश यादव की पहली रात? दोषी मिलने पर 20 साल तक हो सकती है सजा, जुर्माना भी लगेगा तगड़ा

डायरेक्टर ने दी श्रद्धांजलि –

साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर मोहन राजा ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बहुत ही दुख भरी खबर है। वह मेरे लिए फिल्म इंस्टीट्यूट ज्वाइन करने के लिए प्रेरणा थे। बहुत अच्छे दोस्त थे। मैं उनके साथ काम करना मिस कर रहा हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले।

डेनियल की पहली फिल्म –

डेनियल बालाजी काफी लम्बे समय से इंडस्ट्री में हैं कहा जाता है कि वह सिनेमा में करीब तीन दशक से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की फिल्म Marudhanayagam से की थी, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाई थी। हालांकि पहली फिल्म रिलीज न हो पाने के बाद डेनियल ने टीवी में काम किया और सीरियल चिथी (Chithi) से नाम कमाया। इस सीरियल के बाद उनका नाम डेनियल पड़ा था। वैसे डेनियल के सेकंड सीरियल Alaigal के डायरेक्टर सुंदर के विजयन ने उन्हें सजेस्ट किया था कि वह अपना नाम डेनियल रख लें, क्योंकि चिथी में उनका कैरेक्टर उन्हें सूट कर रहा था। अगर  डेनियल बालाजी की  फिल्मों की तो वह April Maadhathil, Kaakha Kaakha और Vettaiyaadu Vilaiyaadu समेत कई फिल्मों में कमल हासन, थलापति विजय और सूर्या जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button