मनोरंजन

Bollywood Couples to get married in 2023: बॉलीवुड के ये कपल साल 2023 में बंध सकते है शादी के बंधन में, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bollywood Couples to get married in 2023: बॉलीवुड के ये 5 लव बर्ड्स साल 2023 में बंध सकते है शादी के बंधन में

  • बॉलीवुड कपल जो 2023 में कर सकते है शादी

Bollywood Couples rumoured to get married in 2023: अभी साल 2022 खत्म होने को है और इस साल हमने कई बॉलीवुड जोड़ों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखा। इस साल तो आलिया-रणबीर की शादी भी हो गई जिसके लिए उनके फैन्स पिछले तीन सालों से वेट कर रहे थे। इतना ही नहीं इसी साल दोनों ने अपने पहले बच्चे को जन्म भी दिया। लेकिन अब ये साल खत्म होने को है और लग रहा है जैसे अब अगली बड़ी सेलेब वेडिंग साल 2023 में ही देखने को मिलेगी। वैसे अगर हम बात करें के एल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की तो दोनों की शादी को लेकर भी गाहे-बगाहे बातें चलती रहती हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि उनकी शादी भी 2023 में ही होगी। अब आप भी हमारी तरह यही सोच रहे होंगे कि आने वाले साल में कौन से बॉलीवुड कपल शादी करेंगे। अब इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का नाम तो लिया नहीं जा सकता क्योंकि खबरों की मानें तो उनका ब्रेकअप हो गया है, लेकिन उनके बाद भी कई जोड़े बाकी हैं जिनकी शादी साल 2023 में हो सकती है। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

बॉलीवुड कपल जो 2023 में कर सकते है शादी

मलाइका और अर्जुन कपूर

अगर हम बॉलीवुड लव बर्ड्स की बात करें जिनकी शादी की बात पिछले दो-तीन सालों से मीडिया में चल रही है वो है मलाइका और अर्जुन कपूर। इन दोनों की शादी का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है और दोनों मलाइका और अर्जुन हमेशा अपने किसी न किसी इंटरव्यू में अपनी शादी की हिंट्स देते ही रहते है। लेकिन ये शादी कब होगी, कैसे होगी और होगी भी या नहीं इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर बात करें मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप की तो दोनों अभी अपने प्यार के बहुत ही खुशनुमा फेज में हैं और सोशल मीडिया से लेकर सोशल अपीयरेंस तक में इनका पीडीए देखा जा सकता है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा व कियारा आडवानी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा व कियारा आडवानी शादी के बंधन में बंध सकते है। इस साल सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबरे सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रेंड हुई लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई अब सूत्रो से खबर आ रही है कि दोनों साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते है। दोनो ने अपने रिश्तो को अब खुलकर स्वीकार कर लिया हैं।

रकुल प्रीत सिंह- जैकी भगनानी

बॉलीवुड लव बर्ड्स जो साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते है उनकी लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का नाम भी शामिल है। अगर आप देखो तो दोनो अक्सर एक-दूसरे के साथ हर एक पार्टीज में नजर आते हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों बहुत-ही जल्द एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Read more: Sanjay Khan or Zeenat Aman: संजय खान ने अभिनेत्री जीनत अमान की मार मार कर तोड़ दी थी पसलियां, जानें वजह

आतिया शेट्टी और के एल राहुल

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की आतिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब दोनों ने ही मीडिया के सामने एक-दूसरे के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर लिया हैं।

सोनाक्षी सिन्हा- ज़हीर इकबाल

साल 2023 में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वैसे साल 2022 में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की खबरों का खंडन करते हुए इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया था और लिखा था कि अगर शादी, रोका, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो उन्हें भी बता दिया जाए। आपको बता दें कि दोनों ने पिछले साल ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button