मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल- आइए, प्रियंका के जन्‍मदिन पर जानते है कुछ खास बातें…

बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री और गायिका है प्रियंका चोपड़ा। अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी प्रियंका अपने अभिनय की छाप छोड़ रही है। अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को अपना कायल बनाया हुआ है। आज के समय में बॉलीवुड की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों की गिनती में प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है।

priyanka-chopra

प्रियंका का जन्‍म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका के पिता पंजाब के अंबाला से थे, तो वहीं मां झारखंड से हैं। प्रियंका ने अलग-अलग राज्‍यों में रह कर पढ़ाई की थी, क्‍योंकि इनके माता-पिता भारतीय सेना में डॅाक्‍टर थे जिसकी वजह से उन्‍हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ता था।

प्रियंका हमेशा से अपने पारिवारिक रिश्तों को काफी महत्व देती हैं। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं, जिनका निधन 2013 में हो गया था।

प्रियंका 13 साल की उम्र में अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं और यहां उन्होंने लगभग तीन साल बिताए और यही के स्कूल में दाखिला भी ले लिया। अमेरिका में रहते हुए उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना भी करना पड़ा था।

priyanka-chopra-

अमेरिका में प्रियंका मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रहीं थी और जिसके बाद उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्‍ड के खिताब के लिए प्रवेश किया था। जिसमें साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्‍ड का ताज जीता और इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पांचवीं भारतीय बनी।

मिस इंडिया वर्ल्‍ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म-उद्योग में कदम रखा। उन्होंने वर्ष 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद 2003 में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्‍म ‘द हीरो’ की और जिसके बाद उन्‍होने अपने एक के बाद एक हिंदी फिल्मों में काम किया। फिल्मों में अभिनय के साथ वह स्टेज शो में बढ़-चढ़ कर भाग लेती रही हैं।

priyanka-chopra1

प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए हैं।

प्रियंका की जल्‍द ही आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में विक्टोरिया लीड्स नाम की खलनायिका के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में प्रियंका ने जैक एफ्रॉन और ड्वेन जॉनसन जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। इससे पहले टेलीविजन सीरीज ‘क्वांटिको’ का हिस्सा भी रहा चुकी है, जिसके लिए उन्हें सबसे पसंदीदा अभिनेत्री के खिताब से नवाजा जा चुका है।

priyanka-chopra2

हाल ही अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाइट हाउस में प्रियंका का स्वागत किया, जहां प्रियंका ने वार्षिक वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में भाग लिया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button