मनोरंजन

शादी के बाद ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आएंगे बिपाशा-करण!

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की शादी हुई है। शादी की खबर के दौरान से ही यह कपल काफी सुर्खियों में बना हुआ था। शादी के बाद यह कपल पहली बार ऑन स्क्रीन एक साथ नजर आने वाला है।

जी नही, यह दोनों किसी फिल्म में एक साथ काम नही करने वाले बल्कि यह कपिल शर्मा के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आएंगे।

kS2xt3nm

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

कार्यक्रम की शूटिंग शनिवार यानी आज होगा। बताया जा रहा है कि यह शो का स्पेशल एपिसोड होगा।

आपको बता दें, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी 30 अप्रैल को हुई थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button