मनोरंजन

फिल्मफेयर में रहा बाजीराव मस्तानी का बोलबाला!

बॉलीवुड फिल्मों के सबसे बड़े अवॉर्ड माने जाने वाले फिल्मफेयर की घोषणा शुक्रवार रात हो गई है। मुंबई में आयोजित 61वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में बाजीराव मस्तानी फिल्म का बोलबाला रहा।

जी हां, फिल्म बाजीराव मस्तानी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई अवॉर्ड मिले।

बाजीराव मस्तानी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला।

Filmfare-Awards-2015

यही नहीं, बाजीराव मस्तानी के निर्देशक संजय लीला भंसाली को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए अवॉर्ड दिया गया।

प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया।

इसी के साथ मस्तानी का किरदार निभाने वाली दीपिका को बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया, लेकिन यह अवॉर्ड उन्हें उनकी फिल्म पीकू के लिए मिला।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button