मनोरंजन

सिद्दिकी इफ्तार पार्टी में लगा बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा

रविवार को कांग्रेस नेता बाबा सिद्दिकी ने मुंबई में इफ्तार पार्टी आयोजित की थी, जहां बॉलीवुड सितारों का खूब जमावड़ा लगा। यहां सलमान खान बहन अर्पिता और आयुष शर्मा के साथ पंहुचे। इसके साथ-साथ पार्टी में शाहरूख खान, कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर समेत कई बॉलीवुड हस्ती नजर आई।

सिद्दिकी इफ्तार पार्टी में लगा बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा
कैटरीना कैफ, सलमान खान और करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

माना जा रहा था कि इस पार्टी में सलमान खान के साथ उनकी कथित गर्लफैंड लूलिया वांतूर भी शामिल होगी, लेकिन जैसे ही सलमान पार्टी में शामिल हुए वैसे ही सब हैरान हो गए क्योंकि वह अकेले पार्टी में पंहुचे।

पिछली इफ्तार पार्टी में जहां शाहरूख-सलमान का हग सुर्खियों में आया था, वहीं इस बार दोनों एक दूसरे से मिल ही नही पाए। जी हां, सलमान खान अपने परिवार के साथ पहले पार्टी में पंहुचे, लेकिन जब शाहरूख पार्टी में पंहुचे तब तक सलमान पार्टी से जा चुके थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button