मनोरंजन

Archana Puran Singh : ‘महिला कम, मर्द ज्यादा लगती हो’, कमेंट पढ़कर भड़कीं अर्चना, दिया करारा जवाब

अर्चना ने इस कमेंट में महिला यूजर को कहा कि तुम कितनी घटिया सोच रखती हो इतनी कम उम्र में..थोड़ा पढ़ लिख लेती तो शायद पता होता कि अपने से बड़े लोगों से कैसे बात करते हैं..प्लीज, हर उम्र, शेप और साइज की महिलाओं का सम्मान करना आप सबसे पहले सीखें।

Archana Puran Singh: एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर अर्चना पूरन सिंह के लुक्स पर किया भद्दा कॉमेंट,भड़कीं अर्चना, यूजर को लगाई लताड़

अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पति परमीत सेठी संग थ्रोबैक फोटो शेयर किया है फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘थोड़ी देर और एक मिनट पहले! गूगल मुझे याद दिलाता रहता है कि लाइफ कितनी अद्भुत रही है। अर्चना के इस पोस्ट पर फैंस ने बहुत प्यार लुटाया है। एक तरफ तो एक्ट्रेस के फैन ने उस फोटो पर खूब प्यार लुटाया, तो वहीं एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘महिला कम मर्द ज्यादा लग रही हो..कपिल सही कहता है कि आपको बहुत टाइम लगता होगा रूप बदलने में..’ अर्चना को ये कमेंट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया तो उन्होंने इसके लिए उस  यूजर को जमकर सुनाया। ये कमेंट एक महिला ने किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh)

अर्चना पूरन ने कमेंट का किया रिप्लाई –

अर्चना ने इस कमेंट में महिला यूजर को कहा कि तुम कितनी घटिया सोच रखती हो इतनी कम उम्र में..थोड़ा पढ़ लिख लेती तो शायद पता होता कि अपने से बड़े लोगों से कैसे बात करते हैं..प्लीज, हर उम्र, शेप और साइज की महिलाओं का सम्मान करना आप सबसे पहले सीखें। आप पुरुषों से कैसे रिस्पेक्ट की उम्मीद कर सकती हैं, जब आप खुद एक महिला हो कर एक महिला का सम्मान नहीं कर सकती है। अर्चना के इस जवाब के  बाद उस महिला ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया।

Read more: Sumona Chakravarti: पसंद नही आया था सुमोना को कपिल का यह मजाक, इतने सालों बाद किया अपना दर्द बयां

अर्चना पूरन सिंह और परमीत  सेठी –

अर्चना पूरन सिंह, बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद इन दिनों ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ रही हैं। अर्चना पूरन सिंह शो पर अपनी हंसी से सभी को लोटपोट कर देती है। अर्चना के इस अंदाज को सभी लोग काफी पसंद करते है। अर्चना पूरन सिंह ने साल 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। इस कपल के दो बेटे हैं- आर्यन और आयुष्मान। ‘द कपिल शर्मा’ में अक्सर कपिल अर्चना के लुक्स को लेकर कमेंट करते नजर आ जाते हैं लेकिन हर कोई जानता है कि वो सिर्फ लोगों को हंसाने के लिए ऐसा करते हैं। वास्तव में कपिल और अर्चना के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button