मनोरंजन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बेटी को गिफ्ट किया बंगला, करोड़ो है इसकी कीमत

हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास करोड़ो की संपत्ति है। मुंबई में उनके कई आलीशान बंगले है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जुहू में स्थित बंगला 'प्रतीक्षा' अपनी बेटी श्वेता बच्चन के नाम कर दिया है। खबर के अनुसार ये बंगला उन्हें दिवाली से पहले ही गिफ्ट कर दिया गया था।

Amitabh Bachchan: जुहू वाला बंगला अब हुआ श्वेता बच्चन का, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान 


हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास करोड़ो की संपत्ति है। मुंबई में उनके कई आलीशान बंगले है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जुहू में स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ अपनी बेटी श्वेता बच्चन के नाम कर दिया है। खबर के अनुसार ये बंगला उन्हें दिवाली से पहले ही गिफ्ट कर दिया गया था। 

आपको बता दें ये वही बंगला है जिसमें अमिताभ बच्चन अपने करियर के शुरुआती दिनों में रहा करते थे। आइए जानते है इस बंगले की कीमत के बारे में। 

गिफ्ट किया करोड़ो का बंगला 

हिंदी सिनेमा के अमीर सितारों में से एक अमिताभ बच्चन की मुंबई में करोड़ों की संपत्ति है। जुहू में उनका सबसे पुराना बंगला ‘प्रतीक्षा’ है, जो उनके दिल के बहुत करीब है। यही वह बंगला है, जहां अमिताभ अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ रहा करते थे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अब ये बंगला श्वेता बच्चन का हो गया है। दिवाली से पहले ही ये बंगला अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने गिफ्ट के रूप में अपनी बेटी श्वेता बच्चन के नाम कर दिया। 

Read More: Film Animal Trailer: फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे रणबीर कपूर, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये मूवी

मुंबई के जुहू में स्थित अमिताभ बच्चन का बंगला ‘प्रतीक्षा’ 890.47 वर्ग मीटर और 674 वर्ग मीटर आकार के दो प्लॉट्स में फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस बंगले की कीमत 50.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by S (@shwetabachchan)

बंगले का नाम प्रतीक्षा क्यों रखा ? 

जुहू में स्थित अमिताभ बच्चन का ये बंगला उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने इस बंगले का नाम ‘प्रतीक्षा’ क्यों रखा इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में किया था। इस बंगले का नाम बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन ने रखा है, जो उनकी एक कविता ‘स्वागत सबके लिए यहां पर, नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा’ से लिया गया है। इस बंगले में अमिताभ और जया की ही नहीं, बल्कि श्वेता और अभिषेक की भी गहरी यादें जुड़ी हैं। दोनों यहीं पले-बढ़े हैं। अमिताभ बच्चन के करियर के शुरूआती दिन भी यही बीते थे इसलिए उनको इस बंगले से गहरा लगाव है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button