मनोरंजन

Adah Sharma: क्या वाकई अदा शर्मा खरीद रही हैं सुशांत सिंह राजपूत का घर, अफवाहों से उठा पर्दा

उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया है और अगर कोई फैसला करेंगी, तो वो अपने फैंस को जरूर बताएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें घर बदलना होता है, तो वो अपने तरीके से अपने फैंस को बताएंगी।

Adah Sharma: बस्तर: द नक्सल स्टोरी में नजर आएंगी अदा शर्मा , फिल्म 2024 में होगी रिलीज  

अदा शर्मा  इन दिनों अपनी फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की शूटिंग में बिजी है। लेकिन हाल ही में उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के घर के पास देखा गया था और जिससे फैंस को लग रहा है कि शायद वह सुशांत सिंह राजपूत का घर लेने के बारे में सोच रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अदा शर्मा ने एक मीडिया इंटरव्यू में इस बारे में अपने विचार साझा किए।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया है और अगर कोई फैसला करेंगी, तो वो अपने फैंस को जरूर बताएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें घर बदलना होता है, तो वो अपने तरीके से अपने फैंस को बताएंगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

जब उनसे पूछा गया कि इस तरह की अफवाहें उन्हें परेशान करती हैं तो उन्होंने कहा कि वो इसे बड़े ही शांति से लेती हैं। उनका मानना है कि ये अफवाहें उनके जीवन का हिस्सा हैं और उनके प्रशंसकों का उनके बारे में अधिक जानने का हक है।

Also read:- Mumbai Attack 26/11: मुम्बई हमले के हुए 15 साल , याद की गई शहीदों की कुर्बानी

अब ‘बस्तर’ की बात करें तो यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स और लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से बनाई जा रही है। अदा इसमें नीरजा माधवन की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज सन 2024 में होने की उम्मीद है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button