मनोरंजन

‘महाभारत’ में रूपा गांगुली से लेकर मृणाल कुलकर्णी तक, ये टीवी एक्टर बनीं ‘द्रौपदी’

8 टीवी एक्टर जो बनीं महाभारत में ‘द्रौपदी’


8 TV actors who became ‘Draupadi’ in Mahabharata

अभी कोरोना वायरस महामारी के कारण पुरे भारत में लॉकडाउन चल रहा है। लोग बोर न हो इस लिए टीवी पर रामानंद सागर के ‘रामायण’ और ‘कृष्णा’ के साथ-साथ बी.आर. चोपड़ा का शो ‘महाभारत’ को भी टेलिकास्ट किया जा रहा है। इन पौराणिक सीरियलों के किरदार और कलाकार लोगों के मनों में सालों से बसे हुए है। इन्हीं में से एक किरदार है ‘द्रौपदी’ का, जिसे ‘महाभारत’ का मुख्य आधार बताया जाता है। टीवी पर बहुत सी हिरोइनों ने द्रौपदी का किरदार निभाया। लेकिन किसी को वैसी पहचान नहीं मिली जैसी बी.आर. चोपड़ा की महाभारत में ‘द्रौपदी’ को मिली। बी.आर. चोपड़ा के शो महाभारत में ‘द्रौपदी’ का रोल रूपा गांगुली ने किया था।

ये 8 टीवी एक्टर बनी है महाभारत में ‘द्रौपदी’

रूपा गांगुली: महाभारत की ‘द्रौपदी’ की लिस्ट में सबसे पहला नाम रूपा गांगुली का आता है। रूपा ने बी.आर. चोपड़ा के ‘महाभारत’ सीरियल में द्रौपदी का रोल किया थ। उन्हें इस रोल में लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी रूपा गांगुली के फैन्स उनको ‘द्रौपदी’ के नाम से ही जानते है।

फाल्गुनी पारिख:
 रामानंद सागर के शो ‘श्रीकृष्णा’ में भी द्रौपदी वाला एक सीक्वेंस था। जिसमे फाल्गुनी पारिख ने द्रौपदी का रोल किया था। उसके बाद फाल्गुनी पारिख को ‘अदालत’ जैसे कई अन्य टीवी शोज में काम मिला।

और पढ़ें: किस सीन को शूट करने के बाद रोने लगी थी, महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली

मृणाल कुलकर्णी: पॉप्युलर टीवी शो ‘सोन परी’ में परी बनीं ऐक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने भी द्रौपदी का रोल किया था। 2001 में टीवी पर प्रसारित किए गए ‘द्रौपदी’ सीरियल में मृणाल कुलकर्णी ने मुख्य किरदार निभाया।

अश्विनी कालसेकर: 
डॉ. चंद्रप्रकाश के सीरियल ‘एक और महाभारत’ जो 1997 में टीवी पर प्रसारित किया गया था उसमे अश्विनी कालसेकर ने द्रौपदी का रोल किया था।  इस रोल में लोगों ने उनको खूब पसंद किया था।

अनीता हसनंदानी: ‘नागिन 3’ के अलावा एकता कपूर के टीवी शो मॉडर्न अवतार वाली महाभारत का हिस्सा रहीं ऐक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने निभाया द्रौपदी का रोल। लेकिन दर्शकों को इस रोल में अनीता हसनंदानी कुछ खास पसंद नहीं आई।

कश्मीरा इरानी: कश्मीरा इरानी भी द्रौपदी बनीं। कश्मीरा ने टीवी शो ‘धर्मक्षेत्र’ में द्रौपदी का किरदार निभाया था। उसके बाद कश्मीरा इरानी ‘रंगून’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में भी नजर आयी ।

पूजा शर्मा: 2013 में स्टार प्लस पर आए ‘महाभारत’ सीरियल में पूजा शर्मा ने द्रौपदी का रोल किया था। जिसे लोगो ने खूब पसंद किया था अभी लॉकडाउन में एक बार फिर इसे टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

बरखा सेनगुप्ता: टीवी ऐक्ट्रेस बरखा सेनगुप्ता ने भी द्रौपदी का रोल किया था। बरखा ने टीवी सीरियल ‘परमावतार श्री कृष्ण’ में द्रौपदी का रोल किया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button