एजुकेशन

व्हाटसएप्प पर लीक हुआ UPSSSC का पेपर

उत्तर प्रदेश से एक बार फिर पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। यह मामला आगर के ताजनगरी का है, जहां यूपीएसएसएससी की परीक्षा से पहले पेपर लीक कर दिया गया है। यह पेपर व्हाटसएप्प पर लीक किया गया है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्धारा आयोजित अमीन परीक्षा का पेपर रविवार को लीक किया गया। इस मामले को लेकर आगरा और मेरठ में से चार परीक्षार्थियों को पकड़ लिया गया है।

Agra2

आपको बता दें, ताजगंज थाना क्षेत्र के नगर निगम इंटर कॉलेज में अमीन की पहली शिफ्ट की परीक्षा चल रही था। जिसमें केंद्र निरीक्षक को बागपत के एक परीक्षार्थी पर कुछ गतिविधियों के जरिए शक हुआ। तलाशी लिए जाने पर उसके पास सॉल्वड पेपर की पर्चियां मिली।

इसी के बाद उस व्हाटसएप्प ग्रुप का भी पता चला, जिसमें पेपर लीक किया गया था। इस ग्रुप में 14 लोग शामिल थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button