एजुकेशन

CEED UCEED Answer Key 2024 : आइआइटी बॉम्बे जारी कर सकते है, यूजी, पीजी डिजाइन प्रवेश परीक्षा के आंसर-की

आइआइटी बॉम्बे द्वारा CEED/UCEED 2024 के प्रोविजनल आंसर-की (CEED UCEED Answer Key 2024) को जारी किये जा सकते है और कैंडिडेट्स को आंसर-की को लेकर यदि कोई आपत्ति होती है तो वे इसे सम्बन्धित परीक्षा के पोर्टल पर लॉग-इन करके दर्ज करा सकते हैं।

CEED UCEED Answer Key 2024 : 25 जनवरी तक कराएं आपत्ति दर्ज,ऐसे करें डाउनलोड आंसर-की


आइआइटी बॉम्बे द्वारा CEED/UCEED 2024 के प्रोविजनल आंसर-की (CEED UCEED Answer Key 2024) को जारी किये जा सकते है और कैंडिडेट्स को आंसर-की को लेकर यदि कोई आपत्ति होती है तो वे इसे सम्बन्धित परीक्षा के पोर्टल पर लॉग-इन करके दर्ज करा सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

CEED UCEED Answer Key 2024 –

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT बॉम्बे द्वारा डिजाइन में यूजी कोर्स के लिए अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन UCEED 2024 तथा पीजी कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन CEED 2024 का आयोजन 21 जनवरी 2024 को ही किया गया था। इस संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को अनौपचारिक उत्तर-कुंजियों CEED UCEED Answer Key 2024 को आज यानी मंगलवार, 23 जनवरी 2024 को जारी किया जा सकता है।

Read more: Legend Pandit Birju Maharaj Passes Away: नहीं रहे भारत के गौरव पंडित बिरजू महाराज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें!

ऐसे करें डाउनलोड आंसर-की –

इसके अनुसार आइआइटी बॉम्बे द्वारा CEED/UCEED 2024 के प्रोविजनल आंसर-की को जारी किए जाने के बाद उन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को इसके सम्बन्धित परीक्षा पोर्टल पर uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। और इस परीक्षा के उम्मीदवार इन लिंक के माध्यम से उत्तर-कुंजियां डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा कैंडिडेट्स CEED/UCEED 2024 के प्रोविजनल आंसर-की को लेकर यदि कोई आपत्ति होती है तो वे इसे सम्बन्धित परीक्षा पोर्टल पर लॉग-इन करके शिकायत भी दर्ज करा सकते है और इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। साथ ही, आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।

CEED UCEED Answer Key 2024 के नतीजे  होंगे जारी –

इस बार उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा आइआइटी बॉम्बे सम्बन्धित परीक्षा विशेषज्ञों से कराने के बाद फाइनल आंसर-की जारी किया जा सकेगा। इसके साथ ही दोनों प्रवेश परीक्षा के नतीजों की भी घोषणा की जाएगी। आइआइटी बॉम्बे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार CEED 2024 रिजल्ट की घोषणा 6 मार्च को की जाएगी। तो दूसरी तरफ, UCEED 2024 परिणाम 8 मार्च को घोषित किए जाने की संभावना हैं। इस तरह दोनों ही एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को स्कोर कार्ड 11 मार्च को जारी किए जा सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button