बॉलीवुड

Aadipurush Review: हॉलीवुड स्टाइल में बनाई गई है प्रभास की फिल्म आदिपुरुष, डायलॉग्स ने कहानी की लगा दी लंका

ओम राउत ने अपनी रामायण को आधुनिकता के नजरिए से दिखाया है। यहां रावण टिपिकल सोने की लंका नहीं बल्कि ब्लैक पैंथर के 'वाकांडा' जैसी आधुनिक दिखने वाली लंका में रहता है। उसके पास अपने चमगादड़ जैसे दिखने वाले विमान को लैंड करने के लिए 'हेलीपैड' जैसी चीज है।

Aadipurush Review: उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी प्रभास की फिल्म आदिपुरुष, जानिए लोगों का कैसा था रिएक्शन

Aadipurush Review: रामचरित मानस से प्रेरित इस फिल्म में राम के वनवास और अयोध्या वापसी तक के भाग को दिखाया गया है। कहानी की शुरुआत में दशरथ और कैकयी के संवाद से शुरू होती है, जहां राम, सीता और लक्ष्मण अपना राजपाठ छोड़ वनवास के लिए निकलते हैं। इसी बीच सूर्पनखा की नाक काटने के प्रतिशोध में लंकापति रावण सीता हरण के लिए एक साधू के रूप में जंगल आकर उन्हें धोखे से ले जाते हैं। इधर राम और लक्ष्मण सीता की खोज में सबरी, हनुमान और  सुग्रीव से मिलकर रामसेतु का निर्माण करते हैं और लंका से सीता को वापस लाने में लग जाते हैं।

डायलॉग्स से लेकर वीएफएक्स काफी कमजोर

लंबे इंतजार के बाद रामायण से प्रेरित फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। आदिपुरुष अपने पोस्टर से लेकर एडवांस बुकिंग तक, हर तरह से सुर्खियों में बनी हुई थी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आदिपुरुष देखने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की है तो कुछ ने डायलॉग्स से लेकर वीएफएक्स तक को काफी कमजोर बताया है।

https://twitter.com/Ka_Ka_Chi_Chi/status/1669678950816030722?t=86nTD88H5VbBzD8PAas7XA&s=19

रामायण से अलग है आदिपुरूष के कुछ पार्ट

आपको इससे अंदाजा हो गया होगा कि ओम राउत की बनाई रामायण दूसरों से एकदम अलग है। ‘आदिपुरुष’ में किरदारों के अलग नाम रखे गए हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम यहां राघव नाम से जाने जा रहे हैं। सीता, जानकी और लक्ष्मण का नाम शेष है। हनुमान को तो सब बजरंग बली कहते ही हैं। रावण की ‘आधुनिक’ लंका से कहीं दूर राघव, जानकी और शेष जंगल में वनवास काट रहे हैं। वो गुफा में रहते हैं। नदी में बांस की नाव बनाकर सैर करते हैं। उनकी जिंदगी में तूफान लाती है सूर्पनखा जिसकी नाक शेष ने काट दी थी। मायावी रावण बहन का प्रतिशोध लेने के लिए जानकी को उठा ले जाता है। वो पुष्पक विमान पर नहीं आता, बल्कि अपने ‘चमगादड़ विमान’ पर आता है। ऐसा नहीं है कि उसके पास पुष्पक विमान नहीं है।

आधुनिकता के नजरिए से दिखाया गया रामायण

आपको बता दें कि ओम राउत ने अपनी रामायण को आधुनिकता के नजरिए से दिखाया है। यहां रावण टिपिकल सोने की लंका नहीं बल्कि ब्लैक पैंथर के ‘वाकांडा’ जैसी आधुनिक दिखने वाली लंका में रहता है। उसके पास अपने चमगादड़ जैसे दिखने वाले विमान को लैंड करने के लिए ‘हेलीपैड’ जैसी चीज है। उसके पास आराधना के लिए बहुत बड़ी जगह है, जहां उसकी ही अलग-अलग पोज में मूर्तियां भी हैं। जब रावण शिव वंदना करता है तो उसके साथ उसकी मूर्तियां भी ‘होश में’ आकर आरती गाती हैं। इस रामायण का रावण मायावी और दस सर वाला तो है ही, स्टाइलिश भी है। रावण की तरह ही उसके बेटे इंद्रजीत भी आधुनिक है। उनके पूरे बदन पर टैटू हैं और बालों को उसने कॉर्न रो स्टाइल में बनाया हुआ है। क्योंकि ये रावण की लंका है तो यहां सबकुछ काला है। इसी से पता चलता है कि वो दुष्ट है। उसकी अशोक वाटिका में आम पेड़-पौधे नहीं बल्कि चेरी ब्लॉसम लगे हैं।

Read more: Aadipurush: टीम आदिपुरुष ने जय श्री राम गाने का पूर्ण संस्करण लॉन्च कर प्रभु श्री राम की दिव्य आभा का अनुभव करवाया

पांच भाषाओं में रिलीज हुई आदिपुरुष

आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष को पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम के साथ 6200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। प्रभास की इस फिल्म को हिंदी भाषा में अकेले 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के रोल में हैं और कृति सेनन सीता के रोल में हैं। उन्होंने फिल्म को प्रमोट करने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button