बॉलीवुड

छुट्टियां मनाने बर्फीली पहाड़ियों पर पहुंचीं करीना कपूर खान, नए साल का बेसब्री से कर रही हैं इंतजार: New Year 2024

New Year 2024: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो करीना कपूर खान भी छुट्टियां मनाने पहाड़ी वादियों में पहुंची हैं, जहां से उन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं। आइये देखते है...

बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर का स्विट्जरलैंड में बर्फीला सफर, तस्वीरों में दिखी खूबसूरती: New Year 2024

 New Year 2024: जैसे-जैसे यह साल खत्म हो रहा है, लोग धीरे-धीरे पहाड़ों पर घूमने या छुट्टियां मनाने के लिए निकल रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो करीना कपूर खान भी छुट्टियां मनाने पहाड़ी वादियों में पहुंची हैं, जहां से उन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं। आइये देखते है…  

करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए विदेश यात्रा पर निकल लिया है। पहले ही वहने अपने पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर, और बच्चों के साथ तैमूर अली खान के बर्थडे को पटौदी पैलेस में मनाया था। फिर उन्होंने लंदन का सफर किया, जहां उन्होंने बर्फीली पहाड़ियों का आनंद लिया। स्विट्जरलैंड को उनका पसंदीदा वेकेशन स्पॉट माना जाता है।

करीना ने इस खूबसूरत देश से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बर्फीली पहाड़ियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने अपने मल्टीकलर नाइट सूट में लंदन का लुत्फ़ उठाते हुए दिखाई दी हैं। एक तस्वीर में, वह खिड़की से सुंदर बर्फीली पहाड़ियों को देखते हुए दिख रही हैं और कैप्शन में लिखा है, “रोशनी का पीछा कर रही। 2024 को सिर्फ 4 दिन बचे हैं।”

We’re now on WhatsApp. Click to join

करीना कपूर ने स्विट्जरलैंड के एक और सुंदर तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “अपनी रोशनी खोजिए।”

Read more:- Kareena Kapoor Spotted: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करीना कपूर, एक्ट्रेस का लुक देख लोगों के उड़े होश

उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड नताशा पूनावाला के साथ भी एक फोटो साझा की है, जिसमें वह बहुत ही स्टाइलिश दिख रही हैं। वह ब्लैक पैंट, व्हाइट जैकेट, और ब्लैक गॉगल्स में हैं, जबकि नताशा भी विंटर लुक में दिख रही हैं। उन्होंने इस फोटो को “इस तरह हम बर्फ में खुद को गर्म रख रहे हैं” कैप्शन के साथ शेयर किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button