बॉलीवुड

Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा ने रखी दिवाली पार्टी, पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे

मनीष मल्होत्रा ने रविवार को मुंबई में दिवाली पार्टी राखी जिसमें बॉलीवुड के कुछ हसीन सितारों ने पार्टी में शामिल होकर पार्टी की रौनक बढ़ा दी। सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय सभी इस जश्न में एक साथ शामिल हुए और अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया।

Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारें, पार्टी में लगाया चार चाँद 


दिवाली का त्योहार नज़दीक आ गया है। हर तरफ दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई है। सभी दुकानें सज गई, हर तरफ जश्न का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री पीछे रहने वालो में से नहीं है। बॉलीवुड के सभी सितारें हर साल दिवाली बहुत ही धूम धाम से मनाते है तो इस साल धमाल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बीते रात (रविवार) को मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में दिवाली की पार्टी रखी जिसमें बॉलवुड के सितारों ने आकर चार चाँद लगाया। आइए जानते है कौन कौन इस पार्टी में शामिल हुआ। Tiger 3 star Salman Khan Suhana Sonam Kapoor Babil Kriti Sanon many celeb Attends Manish Malhotra Diwali Party

इस पार्टी में डिजाइनर खुद ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। पार्टी में नोरा फतेही शाइनिंग ग्रे कलर की ड्रेस में पहुंचीं और अभिनेत्री सोनम कपूर गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। सोनम गोल्डन कलर की साड़ी काफी स्टाइलिश लगीं। अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी इस पार्टी में अपने लुक से चार चाँद लगा दिए। वह मनीष की पार्टी में ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी में शमिता भी बेहद खूबसूरत लगीं। इन सबके अलावा तमन्ना भाटिया भी मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में साड़ी पहनकर आईं। सिल्वर, पिंक और पर्पल कलर की मल्टी कलर शिमरी साड़ी में तमन्ना बहुत खूबसूरत लगीं। 

Read More: Manish Malhotra: मीना कुमारी की बायोपिक बनाएंगे मनीष मलोहत्रा

उनके अलावा जोया अख्तर भी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी शामिल हुईं। लाल रंग की साड़ी में वह बेहद हसीन लग रही थी। उनके अलावा पूजा हेगड़े और फातिमा सना शेख भी लाल साड़ी पहने नजर आईं। पूजा ने पार्टी में अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया। इस पार्टी में ऐश्वर्या राय भी नजर आईं। रेड और गोल्डन कलर के आउटफिट में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, इस बार आराध्या उनके साथ नहीं दिखीं। आमतौर पर हर पार्टी में बेटी आराध्या भी एक्ट्रेस के साथ नजर आती हैं, मगर इस बार ऐश्वर्या पार्टी में अकेले ही नजर आईं। 

ऐश्वर्या के अलावा इस पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और अंशुला कपूर भी दिखें। अंशुला और जान्हवी ने एक साथ जमकर पोज दिए। जान्हवी गोल्डन कलर के लहंगे में दिखीं तो अंशुला ने लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पार्टी में शिरकत की। वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। इसके अलावा भूमि पेडनेकर, एकता कपूर, इब्राहिम अली खान, सान्या मल्होत्रा, अभय देओल भी इस पार्टी की शान बने। रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ पार्टी में शामिल हुईं। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button