बिग बॉस

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का सबसे महंगा प्रतियोगी कौन होगा? यहां जानें

इस सीज़न की थीम ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है, और प्रशंसकों को अधिक उत्सवपूर्ण बना दिया है। ईशा सिंह, हर्ष बेनीवाल, ईशा मालवीय, जय सोनी, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट जैसे कुछ संभावित प्रतियोगियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

Bigg Boss 17: पिछले सीजन में सुंबुल तौकीर खान रह चुकी है सबसे महंगी कंटेस्टेंट


बिग बॉस 17 के आने वाले सीजन के बारे में लगातार चर्चाएं हो रही हैं। इस बार की थीम काफी दिलचस्प होने की जानकारी मिल रही है, जिसमें सिंगर्स और कपल्स के बीच मुकाबले दिखने की उम्मीद है। इस सीजन में 5 सिंगल और 4 कपल्स शामिल होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Read more:- Bigg Boss 17: क्या Mr. Faisu करेंगे ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री? इंस्टाग्राम लाइव से दिया हिंट

इसके साथ ही पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर अंकिता लोखंडे का नाम आ गया है। वह अपने पति विक्की जैन के साथ शो में हिस्सा लेंगी। ऐसी खबरें हैं कि अंकिता इस सीजन में शो की सबसे महंगी प्रतियोगी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि उनकी साप्ताहिक फीस 10 से 12 लाख रुपये होने की चर्चा है। लेकिन ये फीस कितनी सही है ये अभी तक तय नहीं हो पाया है, क्योंकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

पिछले सीजन में सुंबुल तौकीर खान सबसे महंगी कंटेस्टेंट थीं। इस सीज़न की थीम ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है, और प्रशंसकों को अधिक उत्सवपूर्ण बना दिया है। ईशा सिंह, हर्ष बेनीवाल, ईशा मालवीय, जय सोनी, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट जैसे कुछ संभावित प्रतियोगियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

Read more:- Bigg Boss 17: क्या सलमान खान के शो में अंकिता लोखंडे की होने जा रही है एंट्री

इन तमाम चर्चाओं के बावजूद शो के मेकर्स या अंकिता लोखंडे ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन खबरों के सच साबित होने का इंतजार है।

‘बिग बॉस 17’ 15 अक्टूबर को शुरू हो रहा है और यह रियलिटी शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो का ग्रैंड प्रीमियर 15 अक्टूबर को होगा और उसके बाद दर्शक इसे सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे कलर्स चैनल पर देख सकेंगे। यह शो शनिवार और रविवार को रात 9 बजे से प्रसारित होगा। इस शो को यूजर्स कलर्स चैनल के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो ऐप पर भी देख पाएंगे। हर बार की तरह इस सीजन भी सलमान खान ही शो के होस्ट होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button