बिग बॉस

Bigg Boss 17 Elimination: मिडनाइट एविक्शन में एक ऐसा खिलाड़ी हुआ बाहर, जिसे देखकर फैंस हुए हैरान!

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 का फिनाले वीक चल रहा है जिसमें पिछले हफ्ते आयशा खान और ईशा मालविया का शो से सफर खत्म हो गया है। जिसके बाद अब शो में 6 कंस्टेंट्स हैं, जिसमें अब एक और सदस्य का सफर खत्म हो गया है। आइए जानते हैं कौन है वो दमदार खिलाड़ी जो ट्रॉफी पाने से चुक गया। आइये जानते है .. 

Bigg Boss 17 Elimination: मिड वीक एविक्शन में विक्की और अरुण के बीच मुकाबला देखने को मिला, देखें कौन हुआ शो से बाहर?

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 का फिनाले वीक चल रहा है जिसमें पिछले हफ्ते आयशा खान और ईशा मालविया का शो से सफर खत्म हो गया है। जिसके बाद अब शो में 6 कंस्टेंट्स हैं, जिसमें अब एक और सदस्य का सफर खत्म हो गया है। आइए जानते हैं कौन है वो दमदार खिलाड़ी जो ट्रॉफी पाने से चुक गया। आइये जानते है .. 

बिग बॉस में वीकेंड के वार में जब ईशा का एविक्शन हुआ तो सलमान खान ने एक अनाउंसमेंट की जिसमे उन्होंने कहा सप्ताह के मध्य में एक विशेष एविक्शन होगा जिसमे  प्रशंसकों के पास अपने पसंदीदा प्रतियोगी के लिए वोट डालने का अवसर होगा और सभी छह प्रतियोगी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट है और वोटिंग लाइनें आज की तारीख, 22 जनवरी को शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी।

Read more:- Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस के घर पहुंचे पत्रकार, मुनव्वर फारुकी से पूछे निजी जिंदगी से जुड़े सवाल!, देखें प्रोमो

जिसमें से एक शो के फैन पेज ने लेटेस्ट एलिमिनेशन की जानकारी दी है। खबरों की मानें तो विकी जैन का शो से सफर खत्म हो गया है, आपको बता दें कि मुकाबला विकी जैन और अरुण मशेट्टी के बीच था लेकिन अरुण मशेट्टी सुरक्षित हैं।

इतना ही नहीं जब से फैंस ने विक्की जैन के बाहर होने की खबर सुनी है फैंस सदमे में हैं क्योंकि शो की शुरुआत से ही विक्की अरुण से ज्यादा एक्टिव रहे हैं और दर्शकों को उनका गेम पसंद भी आया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इस एलिमिनेशन के बाद शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं जिनमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण मशेट्टी के नाम शामिल हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button