भोजपुरी

Bhojpuri: सुपरस्टार रितेश पांडे ने अपना नया गाना ‘हर हर महादेव’ किया रिलीज, जानें 1 दिन में मिले कितने मिलियन व्यूज

सुपरस्टार रितेश पांडे ने अपना नया गाना 'हर हर महादेव' गाना रिलीज किया है।इस गाने को 2 मिलियन व्यूज मिले है।

Bhojpuri: रितेश पांडे के “हर हर महादेव”ने मचाया धमाल,सावन के महीने मे चारो दिशा में गूंजा हर हर महादेव ऐसा जयघोष

भोजपुरी फिल्मों के स्टार्स के लिए तो फैंस में कई बार दीवानगी देखी गई है, लेकिन सिंगर प्यार लुटाने वाले फैंस की भी कोई कमी नहीं है। रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं, जिनके गानों पर लोग डांस करते हुए नहीं थकते हैं।भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर रितेश पांडे ने अपना नया गाना हर-हर महादेव रिलीज किया है।

‘हर हर महादेव’ गाना-

सावन के इस पावन महीने में रितेश पांडे ने अपने फैंस के लिए ‘हर हर महादेव’  का नया गाना रिलीज किया है, जो उन्होंने भोलेनाथ को समर्पित है। ये गाना लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है।रितेश पांडे की आवाज में गाए गए ‘हर हर महादेव’ को सुनने के बाद आप भी इसकी धुन पर झूमने को मजबूर हो जाएंगे। ये गाना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आ रहा है। अपने नए गाने ‘हर-हर महादेव’ पर बात करते हुए रितेश पांडे ने कहा, ” हर हर महादेव ऐसा जयघोष है, जिसे हम अपने बचपन से सुनते आए हैं।

Read more: Akshara Singh romance video: अक्षरा और राहुल का ये रोमांटिक सांग हुआ रिलीज़

“हर हर महादेव” गाने पर मिलियन  व्यूज पार –

‘सारेगामा हम’ भोजपुरी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। इस बार भी हमने मिलकर एक सुपर भक्ति गाना बनाया है, जो शिव भक्तों के साथ – साथ तमाम संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाला है”।रितेश पांडेय सावन के इस पावन महीने में अपने कई गाने रिलीज कर चुके हैं। उनके ‘हर-हर महादेव’ गाने को अब तक 2 मिलियन लोगों ने देख लिया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है।“हर हर महादेव” की गीतकार मंजिल मीत और संगीतकार डी पी यादव हैं। इसके म्यूजिक वीडियो में वे खुद नजर आए हैं और इस गाने के वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button