राशिफल

Weekly horoscope- जानें कैसा रहेगा आपका साल 2021 का आखिरीसप्ताह( 26 दिसंबर से 2 जनवरी)

Weekly horoscope: जाने इस साल के आखिरी सप्ताह का राशिफल


एक बार फिर हम लेकर आएं हैं आपकी साप्ताहिक राशिफल। न्यू ऐज हीलर पूनम गौर आपको बता रही हैं कि अपने वाले सप्ताह में आपके ग्रहों की दिशा और दशा कैसी होगी। इस सप्ताह किसी भी काम को करने से पहले एक बार जरूर पढ़ें।

Weekly horoscope

मेष राशि- इस राशि के जातक इस सप्ताह के शुरू में सर दर्द, तनाव व सुस्ती महसूस कर सकते हैं। अगर आप उच्च शिक्षा विदेश से करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय बहुत उत्तम है। निवेश किए धन में किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से नुकसान हो सकता है। कार्य क्षेत्र में उच्च पद पर आसीन होने के सुंदर योग बनते दिख रहे हैं। आपकी यश कीर्ति की चर्चा हो सकती है। दोस्तों के कारण कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। खान-पान का ध्यान रखें। ऑफिशियल ट्रिप के लिए वीजा लगवा सकते हैं। आप पत्नी के साथ ससुराल जा सकते हैं व ससुराल पक्ष पर धन खर्च करने के योग बनते हैं।

Weekly horoscope

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों को इस सप्ताह मां के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कला के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशी का समाचार मिल सकता है। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता है इस लिए जरा संभल के चले। जो जातक आयात निर्यात का कार्य करना चाह रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। व्यवसाय में मिली प्रमोशन से चिंता व टेंशन हो सकती है। धर्म के कार्यों से मान सम्मान में वृद्धि बढ़ेगी। वजीफा मिल सकता है उन छात्राओं को जिन्होंने वजीफे के लिए आवेदन दिया होगा।

Weekly horoscope

मिथुन राशि- इस राशि के जातक इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ छोटी यात्रा के लिए जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। ऑनलाइन बिजनेस से लाभ दिखाई दे रहा है। कारोबार में लिखा पढ़ी के काम निपटा लें। समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। मां से कुछ खास भेंट मिलने की संभावना है। बड़े भाई बहन की ओर से चिंता हो सकती है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो कोर्ट के मामलों से चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रेम प्रसंग के योग दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा में रुकावट या बाधा आ सकती है। इंश्योरेंस पॉलिसी से लाभ होगा।
Weekly horoscope

कर्क राशि-  इस राशि के जातक अगर इस समय गोल्ड लोन लेने का मन बना रहे हैं तो वह गोल्ड लोन ले सकते हैं। कोई कोर्ट केस में विजय से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। अपने विचारों से लेखन का कार्य में सफलता मिलेगी। छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी प्रेम संबंध के टूट जाने का योग बन रहा है। ध्यान से चलें कई बार वक्त को टाल देना ही श्रेष्ठकर होता है। लम्बी बीमारी का असर उच्च शिक्षा पर पड़ सकता है
Weekly horoscope

सिंह राशि-  इस राशि के जातकों का इस सप्ताह में कला के प्रति रुचि बढ़ सकती है। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दाईं आंख में समस्या हो सकती है,पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आपको यहां उच्च शिक्षा आप उस विषय आपको वह विषय मिल सकता है जो आपने बचपन से तमन्ना की थी कि उच्च शिक्षा में मैसेज यह पढ़ना है। प्रेम संबंध विवाह में परिवर्तित होने के योग बनते हैं। ज्योतिष के क्षेत्र से, गुप्त विद्याओं के क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता है या पत्नी से दूर कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

Weekly horoscope

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को इस सप्ताह मुनाफा मिलेगा। इन्वेस्ट किए पैसे से धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। धन कमाने  नए साधनों पर आप विचार कर सकते हैं।इंश्योरेंस का पैसा चेक के माध्यम से आपको प्राप्त हो सकता है। घर को रिपेयर करते समय आपको पड़ोसियों की जरूरत पड़ सकती है। संतान को सफलता मिलने के पूरे पूरे योग बनते हैं।

Weekly horoscope

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को लेखन से,  मीडिया से, छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है। कोई दूसरा व्यवसाय भी आप शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को लेखन की लेखन परीक्षा में सफलता मिल जाएगी। पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी।

Weekly horoscope

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यवसाय से धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। उच्च शिक्षा में मनपसंद का सब्जेक्ट चुनने का मौका मिलेगा। स्कॉलरशिप मिलने की उम्मीद है। सन्तान के  स्वास्थ्य का ख्याल रखिए। संतान के लिए कोई प्रॉपर्टी खरीद के दे सकते हैं। घर से दूर की यात्रा का योग बनता है।
Weekly horoscope

धनु राशि- इस राशि के जातक इस सप्ताह में उच्च शिक्षा पर विचार करेंगे। पिता की ओर आपका ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। व्यवसाय से चिंता टेंशन हो सकती है। कोई प्रेम संबंध टूट सकता है। घर से दूर जाना पड़ सकता है। चेक के माध्यम से धन प्राप्त होने के योग बनते हैं।
Weekly horoscope

मकर राशि – इस राशि के जातकों को निवेश से टेंशन चिंता हो सकती है। किसी से अवैध संबंध बन सकते हैं। एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स में आप पड़ सकते हैं। माता के ऊपर धन खर्च हो सकता है। निवेश से धन लाभ अथवा
दाई आंख में परेशानी हो सकती है। धन संचित करने के आप नए नए  तरीकों पर विचार करेंगे।

Weekly horoscope

कुंभ राशि- इस राशि के जातक इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे किसी चिकित्सक की सलाह लेने में ही भलाई है। व्यवसाय के कारण छोटी यात्रा हो सकती हैं। धन लाभ के मौके मिलेंगे। धन निवेश करने के लिए आप विचार कर सकते हैं।
Weekly horoscope

मीन राशि- इस राशि के जातकों को प्रमोशन मिलने के योग बनते हैं। प्रेम संबंध विवाह में परिवर्तित हो सकते हैं। पिता से धन प्राप्त करने के योग बनते हैं। कोई दूसरा व्यवसाय साथ-साथ शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय से लाभ मार्ग प्रशस्त रहेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button