भारत

Hindi News Today: टैरिफ से अमेरिका को होगी 500 अरब डॉलर से ज्यादा की आमदनी, भारत पर आज से 50% अमेरिकी टैरिफ लागू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव पर चिंता जताई है जिसे उन्होंने साजिश बताया है। उन्होंने सीमांत जिलों के जिलाधिकारियों को अवैध धार्मिक अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Hindi News Today: सिरमौर में बारिश का कहर जारी भूस्खलन की वजह से 41 सड़कें बंद, मुंबई के वसई में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा


Table of Contents

Hindi News Today: आगरा के सदर क्षेत्र में बेटियों के अवैध मतांतरण के मामले में पुलिस ने अब्दुल रहमान समेत 15 आरोपितों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 लगाई है। यह धारा देश की संप्रभुता से संबंधित है। पुलिस ने आरोपितों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है ताकि उनसे दोबारा पूछताछ की जा सके। गिरोह के तार कई राज्यों और विदेशों से जुड़े हुए हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव पर अमित शाह की कड़ी चेतावनी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव पर चिंता जताई है जिसे उन्होंने साजिश बताया है। उन्होंने सीमांत जिलों के जिलाधिकारियों को अवैध धार्मिक अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम (वीवीपी) के उद्घाटन में शाह ने सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकने सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही।

मुंबई के वसई में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा

मुंबई के वसई इलाके में नारंगी रोड पर स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया। चार मंजिला इमारत का पिछला भाग देर रात गिरा। वसई-विरार नगर निगम के अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वैष्णो देवी पर भूस्खलन और डोडा में बादल फटने से तबाही

जम्मू संभाग में भारी वर्षा से तबाही हुई है वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और डोडा में बादल फटने से 30 लोगों की जान गई। जम्मू में सड़कें और पुल बाढ़ में डूब गए जिससे शहर का संपर्क कट गया। तवी चिनाब नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

भारत पर आज से 50% अमेरिकी टैरिफ लागू

अमेरिकी सरकार ने भारत पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्कों को लागू ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने नए शुल्कों की एक अधिसूचना अपलोड की। अमेरिकी टैरिफ के कारण भारतीय निर्यातक अमेरिका के साथ अपने व्यापार में भारी गिरावट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता पर जोर देने की बात कही है।

अब हर साल 23 सितंबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस

भारत सरकार ने आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब से हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। पहले यह दिन धन्वंतरि जयंती को मनाया जाता था। सरकार का मानना है कि तिथि तय होने से आयुर्वेद दिवस को एक सार्वभौमिक कैलेंडर पर पहचान मिलेगी और दुनिया भर में इसका व्यापक रूप से आयोजन संभव हो सकेगा।

इंडोनेशिया में दो पुरुषों को सरेआम मारे गए 80 कोड़े

इंडोनेशिया के बांदा आचे प्रांत में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए। शरिया अदालत ने उन्हें इसके लिए इस्लामी कानून का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया। मंगलवार को बांदा आचे के बुस्तानुस्सलातिन शहर के पार्क में एक मंच पर लगभग 100 लोगों ने कोड़े मारे। यहां समलैंगिक यौन संबंध बनाने वालों के लिए 100 कोड़े मारने की सजा है।

बंधकों को छुड़ाने के लिए इजरायल में उग्र प्रदर्शन

हमास के कब्जे से बंधकों को छुड़ाने के लिए इजरायल में प्रदर्शन कर रहे लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। प्रदर्शन के दौरान लोग उग्र हो गए। उन्होंने टायर जलाए हाईवे जाम कर दिए और युद्ध विराम के पक्ष में नारेबाजी की। नेतन्याहू ने कहा है कि हमास को तोड़ने और बंधकों की वापसी के लिए आक्रामकता ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है।

टैरिफ से अमेरिका को होगी 500 अरब डॉलर से ज्यादा की आमदनी

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से प्राप्त सीमा शुल्क राजस्व प्रति वर्ष 500 अरब डालर से अधिक हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जुलाई से अगस्त तक इसमें अच्छी-खासी वृद्धि हुई है और सितंबर में भी इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगस्त से सितंबर के दौरान इसमें और भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Read More: हिंदी समाचार टुडे: बारबाडोस में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करेंगे ओम बिरला, आठ साल बाद डीएमआरसी ने बनाया झटका दिल्ली मेट्रो का व्यापारी

सिरमौर में बारिश का कहर जारी भूस्खलन की वजह से 41 सड़कें बंद

सिरमौर जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग की 41 सड़कें बंद रहीं जिससे मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी हुई। जेसीबी मशीनों से 30 सड़कें बहाल की गईं लेकिन 11 अभी भी बंद हैं। विभाग को 73.80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों की नकदी फसलों को भी नुकसान हुआ है।

अब हम WhatsApp पर हैं।  जुड़ने के लिए क्लिक करें ।

यदि आपके पास भी कुछ नई स्टोरीज या विचार हैं, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं  info@oneworldnews.com

 

Back to top button