Hindi News Today: गुजरात दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पर भाजपा का तीखा हमला, बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर दो वाहनों की भिड़ंत
मध्य प्रदेश के बदनावर क्षेत्र में निर्माणाधीन उज्जैन -बड़नगर फोरलेन पर बुधवार रात ग्राम बामनसुता के पास दो वाहनों की टक्कर में करीब सात लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मृतक मंदसौर और रतलाम जिले के बताए जा रहे हैं।

Hindi News Today: भारत-पाक सीमा पर सौर ऊर्जा प्लांट की मंजूरी का विपक्ष ने किया विरोध, ट्रेन में खाने की कीमतें और मेन्यू प्रदर्शित करना अनिवार्य
Hindi News Today: बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद हैं। अभी तक 2601 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। बांग्लादेश सीमा पर निगरानी भी बढ़ाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में यह जानकारी साझा की। मई 2024 में सबसे कम 32 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। सरकार ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एडवांस्ड सर्विलांस मैन पावर बढ़ाने और तकनीकी एकीकरण ले रही है।
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा
देहरादून में एक तेज रफ्तार कार ने छह राहगीरों को टक्कर मार दी। सड़क किनारे पैदल जा रहे श्रमिकों को बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे चार की मौके पर मौत हो गई दो अन्य घायल हो गए। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर दो वाहनों की भिड़ंत
मध्य प्रदेश के बदनावर क्षेत्र में निर्माणाधीन उज्जैन -बड़नगर फोरलेन पर बुधवार रात ग्राम बामनसुता के पास दो वाहनों की टक्कर में करीब सात लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मृतक मंदसौर और रतलाम जिले के बताए जा रहे हैं। गंभीर घायलों को रतलाम रेफर किया गया। रात 12 बजे तक घायल अस्पताल लाए गए।
IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टारलिंक की एंट्री वाली पोस्ट को किया डिलीट
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एलन मस्क के स्टारलिंक के लिए एक स्वागत संदेश पोस्ट किया और फिर करीब एक घंटे बाद इसे हटा दिया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि स्टारलिंक का भारत में स्वागत है। दूरदराज के क्षेत्रों की रेलवे परियोजनाओं के लिए यह उपयोगी होगा।
भारत-पाक सीमा पर सौर ऊर्जा प्लांट की मंजूरी का विपक्ष ने किया विरोध
भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट एक निजी कंपनी की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपने कुछ सहयोगी दलों के साथ मिलकर लोकसभा में विरोध जताया और वॉकआउट किया। कांग्रेस सदस्यों ने सदन के वेल में आकर आरोप लगाया कि सेना की आपत्ति के बावजूद निजी कंपनी को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ऊर्जा परियोजना लगाने की अनुमति दी गई है।
ट्रेन में खाने की कीमतें और मेन्यू प्रदर्शित करना अनिवार्य
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों का मेनू और मूल्य लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानकारी के लिए आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर सभी खाद्य पदार्थों का मेनू और दरें उपलब्ध हैं। सभी विवरणों के साथ मुद्रित मेनू कार्ड वेटरों के पास उपलब्ध कराए जाते हैं और यात्रियों को मांगने पर दिए जाते हैं।
अभिनेत्री को परेशान करना 3 IPS अधिकारियों को पड़ा भारी
मुंबई निवासी अभिनेत्री व मॉडल कादंबरी नरेन्द्र कुमार जेठवानी को परेशान करने में कथित रूप से शामिल रहे तीन आईपीएस अधिकारियों विशाल गुन्नी कांति रतन टाटा और पी. सीताराम अंजनेयुलु का निलंबन आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को छह महीने के लिए बढ़ा दिया। इन अधिकारियों को सबसे पहले 15 सितंबर 2024 को निलंबित किया गया था।
गुजरात दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पर भाजपा का तीखा हमला
गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी पर भाजपा ने तीखा हमला बोला। पूछा- क्या राहुल बता सकते हैं कि वे खुद किससे मिलीभगत किए हुए हैं। जब वह विदेश जाते हैं तो किससे मिलते हैं? भाजपा ने कहा कि असल में कांग्रेस नेता को दूसरों को दोष देने की बजाय खुद आत्ममंथन करना चाहिए।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com