Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल, तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने दिल्ली में उत्तरपश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। सुबह के समय हवा की गति 14-18 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। दोपहर तक उत्तरपश्चिम दिशा से हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होने के आसार हैं।

Weather Update: बिहार में भी तेज हवा से बदला मौसम का मिजाज, राजस्थान में 7-8 मार्च से बढ़ेगा तापमान
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में चल रही तेज हवाओं के चलते सुबह-शाम को फिर से ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से भारी बर्फबारी और भारी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है और उसका सीधा असर अब एनसीआर के लोगों पर भी हो रहा है। दूसरी तरफ, भले ही अभी गर्मी में दो महीने का समय बाकी है, लेकिन चेन्नई के उपनगरों और अन्य क्षेत्रों में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। राज्य में अधिकतम तापमान अभी ही 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने दिल्ली में उत्तरपश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। सुबह के समय हवा की गति 14-18 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। दोपहर तक उत्तरपश्चिम दिशा से हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 से 31 और 12-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बिहार में भी तेज हवा से बदला मौसम
बिहार में भी एक बार फिर से मौसम बदल गया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान भी गिरा है। इस वजह से लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 मार्च को बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
यूपी के कई इलाकों में ठंड की वापसी
यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। पूरे फरवरी जहां गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं अब मौसम ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में धूप खिल सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वेस्ट यूपी के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में तेज़ हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। आज 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
राजस्थान में 7-8 मार्च से बढ़ेगा तापमान
तेज उत्तरी हवाओं से राजस्थान के अनेक इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके अनुसार राज्य में 7-8 मार्च से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, बढ़ते तापमान के बावजूद तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। 7 मार्च से 13 मार्च तक अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है, जो 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी मामूली वृद्धि हो सकती है। खासतौर पर तटीय और आसपास के जिलों के तापमान में थोड़ा इजाफा होगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com