मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा है आज दिल्ली में मौसम का मिजाज, फरवरी में तापमान 30 डिग्री के लेवल को किया पार

बिहार में गर्मी बढ़ रही है। फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। हालांकि, हल्की बारिश की भी संभावना है। 28 फरवरी और 1 मार्च को कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

Weather Update: उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने येलो और रेड अलर्ट किया जारी


Weather Update: बीते कुछ सालों से फरवरी में ही गर्मियां दस्तक दे देती हैं। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के स्तर को पार कर गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा है। 2009 से 2025 के बीच 9 बार तापमान 30 डिग्री के स्तर को फरवरी में ही पार कर गया।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय धुंध रहेगी। बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। 28 फरवरी को भी हल्की बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 1 से 4 मार्च के बीच मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की वजह से यह राहत दो से तीन दिनों की होगी। दो मार्च से एक बार फिर गर्मी तंग करने लगेगी।

बिहार में भी बढ़ा तापमान, सता रही गर्मी

बिहार में गर्मी बढ़ रही है। फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। हालांकि, हल्की बारिश की भी संभावना है। 28 फरवरी और 1 मार्च को कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इस बदलते मौसम में टी-शर्ट का समय वापस आ गया है। लेकिन धूप तेज होने से लोगों को थोड़ी परेशानी भी हो रही है। होली तक लू चलने के भी आसार हैं।

यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ समेत कई जिलों में बादल गरजने के साथ ही बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। उसके बाद 2 मार्च से मौसम फिर पूरी तरह से साफ हो जाएगा। बीते काफी दिनों से प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और रात में हल्की ठंड पड़ रही थी। लेकिन बारिश होने से प्रदेश में ठंड कुछ बढ़ सकती है।

जानिए उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

उत्तराखंड के आज सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज ऊंचाई पर्वतीय क्षेत्र के ऊंची चोटियों पर 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई पर वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश भर में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश भर में भारी बारिश को येलो अलर्ट जारी किया है। उधम सिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More: Weather Update: अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी, दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

मुंबई समेत इन इलाकों में भयंकर गर्मी

मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और रत्नागिरी जिलों में बढ़ते तापमान के कारण सीजन की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हाल के दिनों में गर्म और उमस भरे मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। बुधवार को मुंबई में सीजन की शुरुआत में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button