Weather Update: दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तापमान में आएगी कमी, 14 फरवरी को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
बिहार में फरवरी में मार्च जैसा महसूस हो रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। यह मौसम कृषि वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय है। उनका मानना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था। लेकिन प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
Weather Update: जानिए यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम? हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। फरवरी महीने में ही उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। दिनभर पर धूप की तपिश पसीना छुड़ा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का फॉरकास्ट जारी किया है। दिल्ली-नोएडा में जहां सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं पहाड़ी राज्यों में अभी भी बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी हुई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। आईएमडी ने 14 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली में हवा दिलाएगी गर्मी से राहत
दिल्ली में इन दिनों दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम फिर कुछ ठंडा हो सकता है। आसामान साफ रहेगा, मगर सुबह-रात हल्का कोहरा/स्मॉग रहेगा। 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी। इस वजह से तापमान में कुछ कमी आएगी। कल अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 15 फरवरी से एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। वहीं 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखा जा सकता है। 15 फरवरी से एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी।
बिहार में भी बढ़ रही गर्मी
बिहार में फरवरी में मार्च जैसा महसूस हो रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। यह मौसम कृषि वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय है। उनका मानना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था। लेकिन प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पटना, दरभंगा, सहरसा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, मधुबनी, राजगीर, गया, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में सुबह कोहरा देखा जा रहा है।
जानिए यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली के साथ ही यूपी के ज्यादातर जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो रहा है। कुछ जगहों पर अधिककम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री से ऊपर है। सुबह-शाम की ठंड के अलावा दिन में तेज धूप भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने 14 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने फरवरी में 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभ आने की बात कही है। फिलहाल, लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है।
हरियाणा और पंजाब में कैसा है मौसम
हरियाणा और पंजाब में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। स्काईमेट वेदर के अनुसार इन राज्यों में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी और फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि 14 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज हवाओं से फिलहाल तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।
Read More: Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा और ऊंचे क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भी भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। आईएमडी ने शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 15 फरवरी तक घाटी में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com