मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच बढ़ सकता है तापमान, दक्षिण भारत के 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

केरल के कई हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर जलजमाव और यातायात जाम होने के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के आठ जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

Weather Update: झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, केरल में 8 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बीच तापमान चढ़ा हुआ है। दिन के वक्त गर्मी का अहसास बरकरार है। वहीं सुबह और रात में भी ठंड नदारद है। दरअसल ओडिशा तट पर आए दाना साइक्लोन की वजह से हवा का पैटर्न नियंत्रित हो रहा है। तूफान की वजह से 27 और 28 अक्टूबर तक हवाओं में गर्मी बनी रह सकती है। इसके बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 28 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तरी पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर पहुंचेगा। यह सिस्टम दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में तापमान को बढ़ने से रोकेगा। इस सिस्टम के कारण दिल्ली में मध्यम तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। 30 और 31 अक्टूबर के बीच तापमान में हल्की गिरावट जरूर आ सकती है। लेकिन इससे ठंड का असर महसूस नहीं होगा। ठंड के लिए दिवाली बीतने का इंतजार करना पड़ेगा।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है। 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर तापमान में इजाफा होगा। 28 से 31 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रह सकता है।

झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बृहस्पतिवार रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि वह पिछले 24 घंटे से लगातार चक्रवात प्रणाली पर नजर रखे हुए हैं।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आईएमडी ने बताया कि ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत के 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More: Cyclone Dana: चक्रवात दाना से इन राज्यों की बढ़ेंगी मुश्किलें, लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी

केरल में 8 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

केरल के कई हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर जलजमाव और यातायात जाम होने के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के आठ जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने शुरू में तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। दोपहर तक राज्य के पथनमथिट्टा, कोल्लम और अलप्पुझा जिलों में भी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया गया। मौसम विभाग ने दक्षिणी केरल तट पर अरब सागर में बन रही चक्रवातीय परिस्थितियों के कारण राज्य में 27 अक्टूबर तक बहुत भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button