मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली में आज छाएं रहेंगे बादल, यूपी-बिहार में ठंड हो रही महसूस

दिल्ली-NCR में मौसम पल-पल बदल रहा है। दिन में धूप और शाम को हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

Weather Update: इस राज्यों में तापमान में गिरावट जारी, 20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड


Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उसके आस पास के राज्यों में पल-पल मौसम बदल रहा है। राजधानी का बात करें तो दिन में यहां आसमान में धूप चमक रही है लेकिन शाम होते-होते मौसम थोड़ा ठंडा होने लग रहा है। जिसकी वजह से काफी घरों में लोग अब AC के बजाय पंखा चला रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि अक्टूबर के आधा बीतने के बाद देशभर के कई राज्यों में ठंड की आहट महसूस होने लगेगी।

Weather Update

दिल्ली में आज छाएंगे बादल

दिल्ली में काफी दिनों से बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में बारिश के कोई आसार भी बनते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि आज पूरे दिन धूप और बादल आंख मिचौली का खेल खेलते दिखेंगे। वहीं तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का तापमान भी थोड़ा कम रहने वाला है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार में ठंड हो रही महसूस

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अब ठंडी का मौसम महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 20 अक्टूबर के बाद से राज्य में ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। वहीं, बिहार में दिवाली और छठ के आसपास ठंड पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर, झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ अलग है। 16 से 18 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट जारी

IMD के अनुसार, राज्य में पछुआ हवा चलने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ेगी। आसमान साफ रहने पर ठंड का एहसास और भी तेज होगा। पटना में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अभी दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अगले 120 घंटों तक रात का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है।

Read More: Weather Update: यूपी में ठंड की दस्तक के लिए थोड़ा इंतजार, दिल्ली में आज गिर सकता है तापमान

20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

IMD ने इस साल दिसंबर तक ठंड का अनुमान लगाते हुए कहा है कि बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कारण पश्चिमी विक्षोभ होते हैं। पिछले वर्ष दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुए थे, इसलिए दिसंबर तक कोई खास सर्दी नहीं पड़ी थी। ऐसा पिछले दो सालों से देखा जा रहा है। इस बार भी मौसम विज्ञानियों की नजर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान पर टिकी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button