मौसम अपडेट

Weather Update: अब फिर से इन जगह होगी मॉनसून की वापसी, दिल्ली में अभी गर्मी करेगी परेशान

दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट में बारिश जारी है। आईएमडी ने कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद ठंडक महसूस होने की संभावना है।

Weather Update: तेज हवाओं का अलर्ट मछुआरों को दी गई चेतावनी, आज इन राज्यों में बारिश के आसार


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। एक ओर दिल्ली में जहां गर्मी और तेज धूप लोगों का पसीना छुड़ा रही है, तो वहीं दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में झमाझम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार आज लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटक में बारिश हो सकती है। जानिए आज आपके शहर में कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में गर्मी करेगी परेशान

राजधानी दिल्ली में दिन में धूप की वजह से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन सुबह-शाम को गर्मी से राहत रहती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राजधानी में ऐसा ही मौसम रहने की अनुमान जताया है। पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद सुबह-शाम को गुलाबी ठंडक का अहसास शुरू होगी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक दिल्ली में ठंड दस्तक दे सकती है। हालांकि अभी इसका असर दिन में नहीं दिखेगा। दिन में के समय अभी धूप की वजह से गर्मी बरकरार रहेगी।

अब फिर से इन जगह होगी मॉनसून की वापसी

मॉनसून की वापसी की लाइन फिलहाल नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगोन और नवसारी से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी हो सकती है।

पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं पूर्वी यूपी में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। अगले 5 दिनों में यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी हिमालय, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

Read More: Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की विदाई के साथ गर्मी बढ़ी, केरल में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

तेज हवाओं का अलर्ट मछुआरों को दी गई चेतावनी

मौसम विभाग ने 8 से 11 अक्टूबर के बीच मालदीव, लक्षद्वीप, कोमोरिन और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ हिस्सों में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही, 12 से 14 अक्टूबर के बीच केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, मन्नार की खाड़ी और मध्य अरब सागर में भी तेज हवाएं चलेंगी। इन दिनों मछुआरों और आम लोगों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि समुद्र में स्थिति खतरनाक हो सकती है। तेज हवाएं और चक्रवाती गतिविधियां समुद्री क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ा सकती हैं, जिससे मछुआरों के लिए यह समय काफी जोखिम भरा हो सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com.

Back to top button