मौसम अपडेट

Weather Report: दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना, यूपी बिहार के इन जिलों में बारिश के असार

मानसून की विदाई के बाद दिल्ली NCR के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Weather Report: बारिश और व्रजपात को लेकर झारखंड में येलो अलर्ट जारी, जानिए क्या है राजस्थान का हाल?


Weather Report: भले ही मॉनसून की विदाई हो गई हो, लेकिन मॉनसून का प्रभाव फिलहाल खत्म नहीं हुआ है। विदाई से पहले प्रदेश के कई जिलों में मॉनसून की बारिश हुई। 15 से ज्यादा जिलों को फिर से भिगो दिया गया था। अब विदाई के बाद भी प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। पिछले तीन दिन से प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश के समाचार नहीं मिले, लेकिन आज शनिवार 5 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

Weather Report: दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना, यूपी बिहार के इन जिलों में बारिश के असार

दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मानसून की विदाई के बाद दिल्ली NCR के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, वेस्ट राजस्थान के बचे हुए हिस्से से दक्षिण पश्चिमी मानसून ने विदा ले ली है। जल्द ही मानसून पश्चिमी यूपी, मध्य प्रदेश ,राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बचे हुए अन्य हिस्सों से भी विदा हो जाएगा।

इस बार बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

दिल्ली में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 2 अक्टूबर को विदा हो चुका है, लेकिन जाते-जाते रिकॉर्ड तोड़ बारिश दे गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार दिल्ली को 1029.9 मिमी बारिश मिली, जो कि सामान्य औसत 640.4 मिमी से काफी ज्यादा है। पिछले साल यह आंकड़ा 660.8 मिमी था। शुक्रवार को शहर में गर्मी और उमस का माहौल रहा, और तापमान बढ़ा हुआ महसूस हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

जयपुर में भी तापमान 37.4 डिग्री तक जा पहुंचा है

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के औसत 285.2 के मुकाबले 486.1 एमएम बारिश हुई। यह इस इलाके की सामान्य बारिश की तुलना में 71 फीसदी ज्यादा है। गुरुवार को प्रदेश में श्रीगंगानगर के अलावा बीकानेर में 39.8, चूरू में 39.8, पिलानी 39.6, जैसलमेर में 39.2, संगरिया में 39.2 और धौलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी तापमान 37.4 डिग्री तक जा पहुंचा है।

Weather Report: दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना, यूपी बिहार के इन जिलों में बारिश के असार

यूपी बिहार के इन जिलों में बारिश के असार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क बना रहेगा। वहीं, प्रदेश के उत्तरी पूर्वी हिस्सों समेत गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया आदि में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार मधुबनी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, कैमूर, रोहतास और बक्सर में बारिश के आसार हैं।

बारिश और व्रजपात को लेकर झारखंड में येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भी बारिश और व्रजपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर 5 और 6 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत से मॉनसून ने ली विदाई, यूपी-बिहार के इन जगहों में बारिश के आसार

पूर्वी मध्य प्रदेश में सबसे आखरी में होगी विदाई

मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हो चुकी है जबकि 2-3 दिन में उज्जैन, इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम से भी मानसून विदा हो जाएगा। सबसे आखिरी में पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून विदा होगा। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले एक-दो दिन में मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा इसलिए यहां मानसून की विदाई देरी से होगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

 

Back to top button