लाइफस्टाइल

Puffed Rice Benefits: सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाता है मुरमुरा, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Puffed Rice Benefits: अगर आप स्नैक्स खाना पसंद है तो आप बाजार की अनहेल्दी चीजों की जगह घर पर स्वादिष्ट स्नैक्स बना सकते हैं। आप मुरमुरा का सेवन स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं। आप इसे कई तरह से चटपटा और नमकीन बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

Puffed Rice Benefits: सेहत के लिए मुरमुरे के फायदे, एक क्लिक में जानें सब कुछ

मुरमुरा खाना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग इसे लाई और मुढ़ी के नाम से भी जानते हैं। दोपहर हो या शाम मुरमुरा सफर को मजेदार बना देता है। पार्क में बैठकर बातें करनी हो या टहलते हुए दूर जाना है या फिर घर में ही बैठकर खाने के लिए मुरमुरा काफी पसंद किया जाता है। यह खाने में हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट होने के साथ अच्छा नाश्ता माना जाता है। हालांकि, बहुत से लोग इसके फायदे से अनजान हैं। Puffed Rice Benefits तो आज हम आपको मुरमुरा खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि आप मुरमुरा का सेवन कैसे कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

आप मुरमुरा का सेवन स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। खासकर जो लोग वेट लॉस कर रहें हैं और उन्हें चटपटा खाने का मन कर रहा है तो वो मुरमुरे का सेवन कर सकते हैं। Puffed Rice Benefits मुरमुरा में कम कैलोरी और फाइबर ज्यादा पाया जाता है जिससे ये वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। फाइबर से भरपूर चीज का सेवन करने से पेट भरा हुआ लगता है और जल्दी भूख नहीं लगती है जिसके कारण ये ओवरइटिंग को कम करने और वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है।

सेहत के लिए मुरमुरे के फायदे Puffed Rice Benefits

इंस्टैंट एनर्जी

चेहरा मुरझा गया है और एनर्जी लो लग रही है तो मुरमुरा खा सकते हैं। इससे तुरंत ऊर्जा मिल जाती है। मुरमुरा में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होती है, जो शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देता है। इसे खाने से ऊर्जा का स्तर बना रहता है।

वजन घटाने में मददगार Puffed Rice Benefits

मुरमुरा खाने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। वजन कम करने में यह अच्छा विकल्प माना जाता है और पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचा सकता है।

Read More:- Foods For Good Sleep: रात में घंटों टुकुर-टुकुर ताकते रहते हैं छत? तो सोने से पहले इन चीजों का करें सेवन, आ जाएगी अच्छी नींद

हल्का और आसानी से पचता

मुरमुरा काफी हल्का होता है जो आसानी से पच जाता है। यह पेट की सेहत के लिए अच्छा होता है, इसलिए इसे सुबह के नाश्ते या शाम में खा सकते हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों के पेट के लिए बेहद अच्छा होता है।

किसी डाइट में कर सकते हैं शामिल Puffed Rice Benefits

मुरमुरा ग्लूटेन-मुक्त होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी होता है। ऐसे लोग जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है। इसे अलग-अलग तरह की डाइट में शामिल कर सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जो सेहत को लेकर अलर्ट रहते हैं।

दूर होती है सुस्ती

मुरमुरा काफी सस्ता और आसानी से मिल जाता है। इसमें पोषण पाया जाता है। इसे अलग-अलग तरह के स्नैक्स की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भेलपुरी, उपमा या पोहा बनता है। अगर मुरमुरा सही और संतुलित मात्रा में खाया जाए तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

ऐसे करें डाइट में शामिल Puffed Rice Benefits

स्नैक्स

आप मुरमुरा को सीधे स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें आप हल्का सा नमक और काली मिर्च डालकर नमकीन बना सकते हैं। जिन लोगों को मसालेदार खाना पसंद नहीं वो मुरमुरा का सेवन इस तरह से कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

पोहा Puffed Rice Benefits

गर्म तेल में मुरमुरा, प्याज, हरी मिर्च, सरसों के बीज, करी पत्ते और अपने पसंदीदा मसालों के साथ मिलाकर इसे स्वादिष्ट पोहा बना सकते हैं। खासकर जिन लोगों को मसालेदार चीजें खाना पसंद हैं। लेकिन ख्याल रखें कि सही मात्रा में मसालों और तेल का उपयोग करें।

मुरमुरा चाट Puffed Rice Benefits

अगर आपको चटपटा खाना पसंद है तो आप मुरमुरा चाट बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको उबले हुए आलू, प्याज, टमाटर, हरी चटनी, इमली की चटनी और चाट मसाला के साथ मुरमुरा मिलाना है। इस तरह मुरमुरा चाट बनकर तैयार हो जाएगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button