अजब - गजब

Great Wall Of China Facts: आखिर क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? रहस्यों से भरी है कहानी

Great Wall Of China Facts: 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' के नाम से जाने जानी वाली यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। इसकी वजह ये है कि यह दुनिया की भी सबसे लंबी दीवार है। इस दीवार के बनने की कहानी कोई दो चार सौ साल नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है।

Great Wall Of China Facts: चीन की दीवार में दफन हैं लाखों मजदूरों के शव, जानिए क्या है पूरा रहस्य

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जो Great Wall Of China के बारे में नहीं जानता होगा। पूरे विश्व से लोग इस दीवार को देखने के लिए आते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि यह दीवार अंतरिक्ष से भी दिखती है। अंग्रेजी में ‘ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ के नाम से जाने जानी वाली यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। Great Wall Of China Facts इसकी वजह ये है कि यह दुनिया की भी सबसे लंबी दीवार है। इस दीवार के बनने की कहानी कोई दो चार सौ साल नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। वैसे तो ऐसी दीवार बनाने की कल्पना चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग ने की थी, लेकिन वो ऐसा कर नहीं सके थे। उनके मरने के सैकड़ों साल बाद दीवार का निर्माण कार्य आरंभ किया गया।

माना जाता है कि इसे बनाने की शुरुआत ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी में हुई थी, जो 16वीं शताब्दी तक चली। इसका निर्माण एक नहीं बल्कि चीन के कई राजाओं ने अलग-अलग समय में करवाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दीवार को ‘दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान’ भी कहा जाता है। इस दीवार की लंबाई कितनी है, इसको लेकर थोड़ा विवाद है। Great Wall Of China Facts दरअसल, साल 2009 में किए गए एक सर्वेक्षण में दीवार की लंबाई 8,850 किलोमीटर बताई गई थी, लेकिन साल 2012 में चीन में ही किए गए एक राजकीय सर्वेक्षण में यह बात गलत साबित हो गई।

काफी चौड़ाई में है ये दीवार Great Wall Of China Facts

उस सर्वेक्षण में बताया गया कि चीन की दीवार की कुल लंबाई 21,196 किलोमीटर है। सर्वेक्षण की यह रिपोर्ट चीन के प्रमुख समाचार पत्र शिन्हुआ में भी प्रकाशित हुई थी। कहा जाता है कि इस दीवार की चौड़ाई इतनी है कि इस पर एक साथ पांच घोड़े या 10 पैदल सैनिक चल सकते हैं। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, चीन में इस दीवार को ‘वान ली चैंग चेंग’ के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस दीवार का निर्माण दुश्मनों से चीन की रक्षा करने के लिए किया गया था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका था। 1211 ईस्वी में मंगोल शासक चंगेज खान ने एक जगह से दीवार को तोड़ दिया था और उसे पार कर चीन पर हमला कर दिया था।

Read More:- World Largest Apartment: ये इमारत है या पूरा शहर? जहां रहते 30 हजार से ज्यादा लोग, अपार्टमेंट में बार्बर की दुकान से लेकर सुपरमार्केट मौजूद

दफन हैं मजदूरों के शव Great Wall Of China Facts

चीन की विशाल दीवार से जुड़ी कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। चीन की ग्रेट वॉल को बनाने में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पूरी दीवार हाथों से बनाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सम्राट के सैनिक आम लोगों को घेरकर उनसे दीवार पर काम कराया करते थे। हजारों की संख्या में लोग दिन-रात दीवार बनाने में लगे रहते थे। बताया जाता है कि अगर कोई मजदूर भागने की कोशिश करता या शिकायत भी करता था, तो उसे वहीं जिंदा दफना दिया जाता था।

पुरातत्वविदों को दीवार के हिस्सों में मिले हैं मानव अवशेष Great Wall Of China Facts

अगर कोई मज़दूर ठीक से काम नहीं कर पा रहा, तो उसका परिणाम भी ऐसा ही होता था। पुरातत्वविदों को दीवार के कुछ हिस्सों के नीचे मानव अवशेष भी मिले हैं। एक आंकड़े के अनुसार लगभग 2 हजार सालों के निर्माण के दौरान 4,00,000 से 10,00,000 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को दीवार के किनारे या दीवार के भीतर ही दफना दिया गया था। इस वजह से चीन की महान दीवार को अक्सर इतिहास का सबसे लंबा कब्रिस्तान भी कहा जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

काफी टेढ़ी-मेढ़ी है चीन की दीवार Great Wall Of China Facts

आमतौर पर दीवार सीधी बनाई जाती है। लेकिन चीन की दीवार काफी टेढ़ी-मेढ़ी है। कुछ लोग इसके डिजाइन की तुलना एक ड्रैगन से करते हैं। वहीं, चीनी मिथकों के अनुसार, एक ड्रैगन ने दीवार का रास्ता दिखाया था। मजदूर ड्रैगन के पीछे-पीछे चले और उसके अनुसार दीवार का काम जारी रखा। चीनी मिथकों के अनुसार, ग्रेट वॉल ऑफ चाइना एक अधूरी प्रेम कहानी की गवाह है। दरअसल, चिन राजवंश (221 ईसा पूर्व-207 ईसा पूर्व) के पहले सम्राट शि हुआंग-ति के आदेश के तहत महान दीवार बनाने के लिए मेंग जियांग नाम की महिला के पति को भी भर्ती किया गया था। उनकी शादी को अभी तीन दिन ही हुए थे।

अधूरी प्रेम कहानी को बयां करती है चीन की दीवार Great Wall Of China Facts

हफ्ते जल्द ही महीनों में बदल गए, और सर्दी का मौसम आ गया। लंबे समय तक पति की खबर न मिलने पर पत्नी अपने पति से मिलने और उसके लिए हाथ से बनाए सर्दियों के कुछ गर्म कपड़े देने के लिए महान दीवार की ओर चल पड़ी। लेकिन वहां पहुंचकर उसे खबर मिली कि उनके पति की काम करने में मौत हो गई। उन्हें दीवार के नीचे कहीं दफन कर दिया गया है। पति की मौत से दुखी मेंग जियांग तीन दिन और तीन रातों तक दीवार पर रोती रही। कहा जाता है कि उसके आंसुओं के कारण शक्तिशाली दीवार का एक हिस्सा ढह गया और उसके पति के अवशेष सामने आ गए। लेडी मेंग जियांग की कहानी को चीन की सबसे प्रसिद्ध लोककथाओं में गिना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button