Parliament March के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थरबाजी की खबरों से मचा हड़कंप; देखें वीडियो
Parliament March : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर भारी हंगामा देखने को मिला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं पत्थरबाजी की खबरों के बीच दिल्ली पुलिस ने हिंसा और हिरासत की खबरों का खंडन किया।
Parliament March के दौरान जंतर-मंतर पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थरबाजी की खबरों पर दिल्ली पुलिस का बयान
Parliament March : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही सोमवार (20 जुलाई) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Parliament March शुरू होते ही बिगड़े हालात
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकालने के लिए जुटे थे। जैसे ही मार्च आगे बढ़ा, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख लाठीचार्ज किया।
पत्थरबाजी की खबरों से मचा हड़कंप
घटना के दौरान पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आईं। बताया गया कि जंतर-मंतर के आसपास पत्थरों से भरा एक ट्रक मिला था। हालांकि इन दावों के बीच दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि हिंसा और पत्थरबाजी से जुड़ी खबरें सही नहीं हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर कहा कि घटना को लेकर फैलाई जा रही कई जानकारियां भ्रामक हैं।
हिरासत की खबरों का पुलिस ने किया खंडन
सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबरें भी वायरल हुईं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन दावों को भी गलत बताया। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
मानसून सत्र के बीच राजधानी में सुरक्षा कड़ी
संसद के मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई। संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। एहतियात के तौर पर राजीव चौक, पटेल चौक और कुछ अन्य मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार कुछ समय के लिए बंद किए गए, जिन्हें बाद में दोबारा खोल दिया गया।
सरकार से बातचीत का दावा
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया कि उनकी सरकार के साथ बातचीत जारी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उन्हें डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय ले जाया गया, जहां प्रशासन के साथ बातचीत हो रही है। हालांकि इस दावे पर सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल
गौरतलब है कि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वह पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर थे, लेकिन उन्होंने अब अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद आंदोलन और संसद मार्च को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com.







