Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में, मकर राशि में गोचर अनुशासन, कर्म और परिणामों का दिन
Aaj Ka Rashifal 26 नवंबर 2025: चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में मकर राशि से गोचर कर रहा है, जिससे दिन अनुशासन, जिम्मेदारी और परिणामों पर केंद्रित रहेगा। जानें—मेष से मीन तक आज किसका दिन चमकेगा और किसे सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर? जानें दिन का पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा अपने ही नक्षत्र श्रवण से गोचर कर रहा है और स्वयं मकर राशि में स्थित है। यह अद्भुत संयोग दिन को बनाता है गंभीर, अनुशासित, कर्मयोगी और परिणाम-केंद्रित। आज अनुभव, धैर्य और व्यावहारिक सोच आपके हर प्रयास को सफल बना सकती है। मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, इसलिए आज की समझदारी ही कल को मजबूत बनाती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक आज का पूरा राशिफल।
मेष (4,10)
आज आप पर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आपकी क्षमता और धैर्य सबकुछ संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। उत्पादकों और बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर सजग रहें। आज माता के साथ ससुराल पक्ष की यात्रा भी संभव है।
वृषभ (3,9)
भाग्य पूरी तरह साथ देगा। नई योजनाएँ सफल होंगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए अत्यंत शुभ दिन। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपनी क्षमता से अधिक सोच-विचार में व्यस्त रह सकते हैं। लिखने-पढ़ने के काम में मन लगेगा। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर के संकेत भी हैं।
मिथुन (2,8)
आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। साझेदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। दोपहर के बाद स्थितियाँ बेहतर होंगी। मौन और संयम आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। धन हानि या अनावश्यक खर्च संभव है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
कर्क (1,7)
रिश्तों में स्थिरता आएगी। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। हालांकि भावनाएँ भारी रह सकती हैं — धैर्य रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रह सकती है, जिससे थकान महसूस होगी। कार्यस्थल पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह (12,6)
आज कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन परिणाम संतोषजनक मिलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। किसी गुप्त माध्यम से लोन मिलने या पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया लोन लेने का योग है। अस्पताल जाना पड़ सकता है। कोई खोई वस्तु मिल सकती है।
कन्या (11,5)
भाग्य पूरा साथ दे रहा है। किसी महत्वपूर्ण एग्रीमेंट से बड़ा लाभ मिलेगा। आज दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और मन में उत्साह बना रहेगा।
तुला (10,4)
घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ आयोजन या चर्चा का माहौल बनेगा। नाम और प्रतिष्ठा वाले लोग आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं।
Read More : Kuno National Park: कूनो में फिर गूँजी खुशखबरी, ‘मुखी’ के पांच शावकों ने जगाई चीता संरक्षण की नई उम्मीद
वृश्चिक (9,3)
आज संवाद, संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। छोटी यात्राएँ शुभ होंगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। वीजा लगने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण और भरोसेमंद समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। उच्च शिक्षा का प्रमाणपत्र मिल सकता है।
धनु (8,2)
आज आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। काम में स्थिरता और प्रगति दोनों रहेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी भी प्रकार के अवैध या जोखिमभरे काम से दूरी बनाए रखें।
मकर (7,1)
आज का दिन अत्यंत प्रभावशाली है। आपकी वाणी, निर्णय और योजनाएँ सफल होंगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।
कुम्भ (6,12)
आज आत्मनिरीक्षण का दिन है। कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। काम में थोड़ी धीमी प्रगति रहेगी, लेकिन शाम तक सबकुछ बेहतर हो जाएगा। गुप्त रूप से सफलता मिलने के योग हैं। खान-पान को लेकर सावधान रहें—एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। रोग पहचानने में देरी हो सकती है।
मीन (5,11)
कला, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से जुड़ा दिन। रिश्तों में मिठास आएगी। बातचीत और समझौते सकारात्मक परिणाम देंगे। मित्रों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। टीमवर्क से सफलता सुनिश्चित है। प्रेम जीवन में खुशनुमा बदलाव आएंगे।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






