राशिफल

Aaj Ka Rashifal: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का शुभ संयोग, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

आज के Aaj Ka Rashifal में हम बात करेंगे चंद्रमा के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से गोचर के असर की। शुक्र अपनी ही राशि तुला में होने से बना है एक बेहद शुभ और शक्तिशाली संयोग, जो दिन को बनाता है प्रेम, कला, धन और सफलता से भरपूर।

Aaj Ka Rashifal: आर्थिक लाभ, प्रेम और सफलता से भरा दिन

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से गोचर कर रहा है जिसका स्वामी शुक्र ग्रह है। साथ ही शुक्र स्वयं अपनी ही राशि तुला में स्थित हैं। यह अत्यंत शक्तिशाली और शुभ संयोग है, जो दिन को बनाता है 

✨ प्रेम से भरा

✨ सौंदर्य, कला और रचनात्मकता को बढ़ाने वाला

✨ सामाजिक मेलजोल के लिए उत्तम

✨ आर्थिक रूप से लाभ देने वाला

✨ और मानसिक संतुलन से युक्त

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र “जीतने का संकल्प” देता है  आज प्रयास सफल होंगे। मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, तो इसीलिए ये और भी  जरूरी हो जाता है कि हम अपने कल के बारे में आज ही जानें। आइए शुरू करतें हैं मेष राशि से।

मेष 2,7,7

आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।  बैंक से लाभदायक समझौता हो सकता है। आज धन उधार लेने का मन बना सकते हैं किंतु उधार न लेना ही श्रेस्कर होगा। अगर आज उधार लिया तो कभी चुकता नहीं कर पाएंगे। 

वृषभ 1,6,6

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है। आर्थिक लाभ और सामाजिक सम्मान के योग हैं। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। सौंदर्य और कला से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी। कार्य कौशल में वृद्धि होती दिख रही है। भाग्य आपके साथ है, हर कार्य मे सफलता मिलेगी। सूर्य भेदी प्राणायाम करें, लाभ होगा। 

मिथुन 12,5,5

आज नए संपर्क और बातचीत से लाभ मिलेगा। यात्रा हो सकती है और वह आपके लिए शुभ सिद्ध होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा संभव है। गुप्त प्रेम की योजना बना सकते हैं आप। अगर आप प्रेम में हैं तो वो एक तरफा हो सकता है। सन्तान की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकते हैं आप। किसी बिछुड़े व्यक्ति से पुनः मिलन हो सकता है। पूजा पाठ में मन लगेगा। 

Read More : Raashi Khanna: जन्मदिन पर जानें राशी खन्ना की लाइफ, करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स

कर्क 11,4,4

परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। घर से जुड़ा कोई शुभ कार्य होगा। कार्यक्षेत्र में संतुलन और स्थिरता आएगी। भावनाओं में मिठास रहेगी। सफलता पर कोई अवार्ड मिल सकता है। मनचाहे दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। एजुकेशन सम्बंधित कार्य आज आप निबटा सकते हैं।

सिंह 10,3,3

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों और कला से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आज आप बड़ी जिम्मेवारी से सलाह देंगे। प्राशासनिक कौशल के लिए आपकी बड़ाई होती दिख रही है।

कन्या 9,2,2

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा। परिवार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्य में स्थिर प्रगति होगी।  किसी पुराने मित्र से भेंट संभव है। पैतृक संपत्ति से लाभ होता दिख रहा है। ईमानदारी से, विद्या अध्ययन से लाभ होता दिख रहा है। धर्म के कार्यों में मन लगेगा। धन सम्बन्धी गतिविधयां बढ़ सकतीं हैं।

तुला 8,1,1

आज का दिन बेहद शुभ! आकर्षण, सफलता और सम्मान मिलेगा। रिश्तों में संतुलन और प्रेम बढ़ेगा। करियर में उन्नति के योग। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपनों से साझा की गई परेशानी का हल मिल सकता है। 

वृश्चिक 7,12,12

आज मन शांत और सृजनात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी विदेशी को जीवनसाथी बनाने का मन बना सकते हैं आज आप। गुप्त सम्पर्कों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिसर्च सम्बंधित गतिविधयों में मन लगेगा। निवेश किये गए धन पर कुछ विचार कर सकते हैं।

धनु 6,11,11

आर्थिक रूप से दिन शुभ है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय के लिए अच्छा समय। परिवार में खुशी और सामंजस्य रहेगा। हर तरफ़ से सफलता मिलती दिख रही है। मन  चाही नौकरी जॉइन कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है, उपलब्धियों भरा दिन रह सकता है।

मकर 5,10,10

कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बॉस और सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कोई मनचाही नौकरीं मिल सकती है। 

कुम्भ 4,9,9

आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्राएँ और नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक संबंधों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आज आप पुश्तैनी जायदाद, विदेशी सम्पत्ति, या आयात की गई वस्तुओं  की बात कर सकते हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा सम्बन्धी निर्णय ले सकते हैं आज आप।

मीन 3,8,8

आज का दिन आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में सम्मान और प्रेम बढ़ेगा। छोटे भाई बहिन का ख्याल रखें। सम्भव हो तो छोटी यात्रा आप टाल दें। किसी भी अप्रिय सिचुएशन से बचने के लिए घर का पुराना सामान या कबाड़ बेच दें या फेंक दें। दुर्गा के 32 नामों का पाठ कम से कम 11 बार करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button