भारत

जाकिर नाईक की संस्था ने 50 हजार रुपए देकर 800 लोगों का कराया धर्म परिवर्तन

इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक एक के बाद मुसीबतों मे घिरते जा रहे हैं। खबरों की मानें तो जाकिर नाईक की मुंबई स्थित संस्था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन(आईआरएफ) के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक आईआरएफ ने लगभग 800 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है। इसके लिए लोगों को 50 हजार दिए गए है। धर्म परिवर्तन कानूनी तौर पर कराए गए है। इसका खुलासा नाईक के करीब आर्शी कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद हुआ है।

पुलिस के अनुसार जाकिर के भाषणों से प्रभावित लोग जब धर्म परिवर्तन के लिए आईआरएफ में फोन करते थे तो कुरैशी और उसका साथी रिजवान उन्हें मुंबई आने के लिए कहते थे।

ceramah-zakir-naik-malaysia

जाकिर नाईक

मुंबई आने के बाद रिजवान उन्हें मुंबई के पनवेल स्टेशन पर उतार लेता था। उनके रहने खाने का इंतजाम कुरैशी करवाता था। जबकि उनकी शादी और धर्म परिवर्तन का सारा जिम्मा रिजवान के हाथों में होता था। इन सबके के लिए होने वाले खर्च का सारा ब्योरा वह कुरैशी को देता था। जिसके बाद कुरैशी जाकिर नाईक के फांउडेशन से पमेंट करवाता था।

इन सब के लिए आईआरएफ की  फंडिंग सऊदी अरब से होती थी। पुलिस जांच कर रही है कहीं इन लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें आईएसआईएस मे शामिल होने के लिए तो नहीं भेजा जा रहा है। इन लोगों पर केरल की एक महिला मरियम का धर्म परिवर्तन कर उसे सीरिया भेजने का आरोप है।

इसे पहले जाकिर नाईक के भाषणों की जांच में हुई थी। जिसमें भड़काऊ भाषण तो थे लेकिन भारत विरोध कोई अंश शामिल नहीं था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button