विदेश

यूरिको कोइके बनी टोक्यो की पहली महिला गर्वनर

जापान की पूर्व रक्षामंत्री यूरिको कोइके टोक्यो को पहली महिला गर्वनर बन गई है। रविवार को ही वोटिंग में कोइके को लगभग 2.9 मिलियन वोट मिले थे। कोईकी ने एक लंबे आंकडे से विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए।

गर्वनर बनने के बाद कोइके के लिए सबसे चुनौती पूर्ण कार्य टोक्यो की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है, क्योंकि साल 2020 में टोक्यो में ओलंपिक होने वाला है।

yuriko-koike_2921491b

यूरिको कोइके

जीत की खुशी को जाहिर करते हुए कोइके ने कहा कि वह टोक्यो की राजनीति को बेमिसाल तारीके से चलाएंगी, जैसा कि पहले कभी किसी ने न देखा हो।

इससे पहले कोइके जापान के प्रधानमंत्री शीनजो अबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य रह चुकी है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button