लाइफस्टाइल

क्या आप जानते है कि क्यों लड़के ब्रेकअप करते हैं

क्यों लड़के ब्रेकअप करते है


आजकल की युवा पीढ़ी में जहाँ प्यार आई लव यू तक सीमित रह गया है वही प्यार और रिलेशनशिप को कोई गंभीरता से नही लेता। कब किसी को प्यार होता है, कब ब्रेक अप और फिर कब किसी और से प्यार हो जाता हैं, ये समझना बहुत मुश्किल है। आखिर कोई कैसे, इतनी जल्दी किसी और ये शिद्दत वाला प्यार कर सकता है? और चलो प्यार कर भी लिया तो ब्रेकअप इतनी आसानी से कोई कैसे कर सकता है?

माना ये जाता है कि आजकल अधिकतर लड़कियां ही ब्रेकअप करती है। अब ये मान्यता क्यों है और इस बात का क्या कारण इसका भी कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नही है। बस लोगों की बाते है और उनकी अपनी मान्यताएं। युवा पीढी तो ये तक मानती है कि लड़के ब्रेकअप करते ही नही है। पर अगर वो करते बाई तो इसका मतलब होता है कि बात कुछ ज़्यादा ही बड़ी रही होगी। पर मेरा मानना है कि हर किसी का अपना कारण होता है। ब्रेकअप को सही ठहराने के लिए लड़का या लड़की का आधार लेना बहुत ही गलत है।

जानते हैं कि क्यों लड़के ब्रेकअप करते हैं :-

  • वो खुद को कष्ट नही देना चाहता होगा

ये हर इंसान की आदत होती है कि वो खुद को किसी भी प्रकार के दर्द या कष्ठ से दूर रखना चाहता है। लड़के, किसी भी आम इंसान की तरह अक्सर अपनी या दूसरे व्यक्ति की भावनाओं के कारण काफी भ्रांत या कन्फ्यूज्ड रहते है। इसी अस्पष्टता के कारण वो खुद को किसी भी प्रकार के कष्ट से दूर रखते है।

क्या आप जानते है कि क्यों लड़के ब्रेकअप करते हैं

यहाँ पढ़ें : रिलेशनशिप में कभी न अनदेखी करें ये बातें

  • वो आपके साथ अपना भविष्य नहीं देखता

लड़के अक्सर अपने भविष्य के बारे में सोचते है। वो भले ही दिखाते या बताते ना हो पर वो अपने भविष्य को लेकर काफी गंभीर होते है और उनका मानना होता है कि अगर वो अपने भविष्य में आपको नहीं देखते तो वो रिश्ता समय बर्बाद करने के बराबर है। और समय बर्बाद करने से अच्छा अलग होना है।

  • आप उनकी बात नहीं सुनती

हर रिश्ते मे ज़रूरी होता है कि दोनों व्यक्ति एक दूसरे की बात सुने और एक दूसरे को समझे। पर अगर किसी भी रिश्ते में लड़कियां सिर्फ अपनी सुनाते रहे है, लड़को की ना सुने और ये उम्मीद करे की वो हमेशा आपका साथ देगा तो ऐसा नहीं होता है।

  • आप उनकी ज़िन्दगी में बहुत दखल देती है

एक सम्पूर्ण परिवार वाले व्यक्ति की भी अपनी एक निजी ज़िन्दगी होती है। ये उसकी आम ज़िन्दगी का ही एक छोटा सा हिस्सा होता जहाँ वो खुद के साथ समय बिताता है और इस समय में वो जो भी करता है वो उसकी खुद की संतुष्टि और ख़ुशी के लिए करता हैं। पर जब आप इस समय में भी अपने लिए समय मांगेंगे तो वो लड़का ज़रूर आपको छोड़ कर चला जाएगा।

  • आप उसकी सुनने से ज़्यादा अपने दोस्तों की सुनती है

लड़कियां अक्सर ये गलती करती है। और ये हरकत अक्सर लड़को को पसंद नहीं आती। हर बात जाकर अपने दोस्तों को बताना और फिर उन्ही की सलाह सुनना और मानना लड़को को अक्सर बहुत परेशान कर देता है। और जब ये बात हद से ज़्यादा होने लगती है तब लड़के इर्रिटेट हो कर ब्रेकअप कर लेते है।

लड़कियों की ही तरह लड़के भी एक रिश्ते में अपनी स्पेस की उम्मीद करते है और चाहते है कि उनको और उनकी ज़िन्दगी को भी उतनी ही इज़्ज़त मिले जिनती उन्हें मिलनी चाहिए। लड़के अगर ब्रेकअप करते नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो सही उर गलत में फर्क नहीं कर सकते और अपनी स्पेस के लिए सही फैसला नहीं ले सकते। और इसलिए लड़के करते है ब्रेकअप।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button