सामाजिक

आपकी आदतें बताती है आप के जन्म का मकसद?

पुनर्जन्म और पूर्वजन्म, कितने लोग करते हैं विश्वास?


मनुष्य के अवतार में जन्म लेना ही आपको बहुत भाग्यशाली बनता है। हज़ारों योणियां ग्रहण करने के बाद और लाख अच्छे कर्मों के बाद मनुष्य योणि में जन्म मिलता है। लेकिन मनुष्य की आत्मा जो भी काम करती है उसकी नियति भी वही बन जाती है।आत्माओं का भी नया शरीर धारण करने के पीछे कोई ना कोई वजह जरुर होती है।पुनर्जन्म और पूर्वजन्म पर विश्वास करने वाले लोगों की संख्या भी बहुत कम ही हैं।

पुनर्जन्म और पूर्वजन्म
पुनर्जन्म और पूर्वजन्म

बहुत से लोगों को ये टॉपिक काफी दिलचस्प लगता है और यही वजह है कि इस पर रिसर्च हर कोई करना चाहता है।लोगों कोइसके बारे में जानकारी प्राप्त करना काफी आकर्षित लगता है।जैसे कि पूर्व जन्म में आप क्या थे और आने वाले जन्म में क्या होंगे, यह तो हमें नहीं पता? लेकिन ऐसी बहुत सी घटनाओं के बारे में ज़रूर बता सकते हैं जिससे पता चल सकता है कि आपका यह जन्म दूसरों की सहायता के लिए हुआ है।

आइये जानते हैं कि आपके जन्म का क्या मकसद है:-

आसपास के लोग

कुछ लोगोंको आप का साथ काफीअच्छालगताहै और येहमेशाआपकेसाथ आपकेरहना चाहते हैं। उन्हें आपकेसाथ रहना बहुत अच्छा लगताहै । ये लोग आपसे कभी बोर नहीं हो सकते हैं। ये लोग आपके बिना जिंदगी सोचते भी नहीं। अगर आपके आस-पास भी ऐसे लोग हैं तो इसका मतलब आपका जन्म औरों के लिए हुआ है।

बीमारी

अगर आपको हर समय कोई ना कोई बीमारी लगी रहती है या फिर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमतानहीं है तो इसका मतलब आपका जन्म दूसरों की सेवा के लिए हुआ है।

दूसरों के बारे में सोचना

अगर आप अपना ज़्यादातर समय दूसरों की भलाई सोचने में गुज़ार देते हैं तो आपका जन्म औरों की सेवा के लिएहुआ है। दूसरे के जीवन को कैसे सुधारा जाए आपके लिए यह सबसे बड़ा सवाल होता है।

पुनर्जन्म और पूर्वजन्म
समर्पण की भावना

त्याग भावना

कई बार दूसरों की ख़ुशी के लिए अपनी ख़ुशी का त्याग करना पड़ता है। जिन्हें आध्यात्मिक सुकून चाहिए आप उनके लिए एक बड़ा स्तंभ हैं।

उर्जाओं को भांपना

आपआस-पास घटी घटनाओं को भांपने में माहिर होते हैं।आपजहां जाते हैं वहां कुछ देर पहले ही घटी घटना का आपको अंदाज़ा लग जाता है। आपके साथ भी ऐसा है तो आपका जन्म दूसरों की मदद के लिए हुआ है।

जानवरों से प्रेम

जिन लोगों को जानवरों से अत्यधिक प्रेम होता है उनका जन्म दूसरोंकी देख-रेख के लिए हुआ है। ऐसे लोगों को पालतू जानवर या सड़क पर घूम रहे जानवरों से बेहद लगाव होता है।

नहीं कह पाते ‘ना’

अगर आप कभी किसी को सहायता करने के लिए मना नहीं कर पातेऔर आप दूसरोंकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैंतो भले ही आप उसके काबिल हों या नहीं, आपको ‘ना’ कहना नहीं आता। ऐसे लोगों का जन्म दूसरों की सहायता के लिए ही होता है।

लोगों की समस्या सुलझाना

अगर आपसे दूसरों की परेशानी नहीं देखी जाती और आप हमेशा उसे सुलझाने की कोशिश करते रहते हैं तो आपका जन्म दूसरों के लिए समर्पित है। ऐसे लोगों के सिर में अक्सर दर्द रहता है औरकारण वह समझ नहीं पाते।

पारिवारिक खूबी

ऐसी काबिलियत और शक्ति आपके परिवार में अन्य भी किसी के पास हैं या रही थीं तो अवश्य आपके अंदर भी यह खूबी होगी. ऐसी खूबी वाले लोगों का जन्म दूसरों की सेवा के लिए होता है.

आपके साथ सहजता

अगर लोग आपके साथ सहज महसूस करते हैं या आपके साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं तो समझ जाएं कि आपका जन्म दूसरों की सहायता करने के लिए हुआ है।

पेट पर वसा

पेट के आस-पास अगर वसा जमा होता है या आपको भी पीठ दर्द की समस्या रहती है और पाचन तंत्र अक्सर ठीक नहीं रहता, तो आपका भी जन्म दूसरों की मदद करने के लिए हुआ है।

दूसरों के बारे में विचार

दूसरों के बारे में आपका विचार अक्सर सही निकलता है। आप जो उनके बारे में इमेज बनाते हैं वह उन पर खरे उतरते हैं। अगर आप में भी यह शक्ति है तो आपका जन्म औरों की सहायता के लिए हुआ है।

आपकी आदत

अगर आप सामाजिक कार्यक्रमों से खुद को दूर रखते हैं। साथ होने के बावजूद कटा-कटा सा महसूस करते हैं, या किसी स्थिति में खुद को ढाल नहीं पाते तो आपका जन्म दूसरोंकी मदद करने के लिए हुआ है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button