बिना श्रेणी

यह है वो 5 महान हस्तियाँ जिन्होंने विफलता से सफलता तक किया सफर तय

जाने इन 5 हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपने क्षेत्र में कमाया नाम


हार मानो नहीं तो कोशिश बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

इतिहास में ऐसे कई दिग्गज लोग है जिन्होंने इस मुकाम को पाने से पहले एक नाकाम इंसान थे, लेकिन उन्होने हिम्मत नहीं हारी । तो चलिऐ हम अब आपको उन दिग्गजों के बारे में बताते है जिन्होने अपनी नाकामी से हार माने के बजाय उससे सिख ली और एक अलग मुकाम पाया।

1. अब्राहम लिंकन:

छोटे से गांव का एक साधारण सा युवक था। उसके पास ना पहनने के लिऐ कपड़े थे और ना ही रहने के लिऐ छत अब ऐसे में पड़ाई कैसे करे ये भी एक सवाल था। एक दिन वह उदास मन लिए सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। उसने देखा की एक व्यक्ति को ढ़ेर सारा समान लिऐ अपने सर पर ले कर जा रहा था। चलते-चलते वो किसी चिज़ से टकरा गया और उसका सारा समान नीचे गिर गया। ये देख कर युवक ने उसकी मदद कर दी।फिर उस व्यक्ति ने उस युवक को भेंट के रूप में कुछ पैसे दे दिया। फिर उस युवक ने उसे पैसे से अपने लिऐ पुस्तकें लिऐं। इस प्रकार उसने परिश्र्म कर के अपनी पढ़ाई पूरी की और आगे जा कर ये युवक अमेरिका के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन बना।

2. ऐल्बर्ट आइंस्टाइन

महान वैज्ञानिक ऐल्बर्ट आइंस्टाइन कोई भी काम करते थे उस काम में खो जाते थे। एक बार वो अपने लैब में काम कर रहे थे, तो उनकी पत्नी उनको काम में इतना खोया हुआ देख कर उनके खाना टेबल पर रख कर चली गई। उस लैब में आइंस्टाइन के साथ- साथ उनका अस्सिटेंट भी काम कर रहा था। खाने को देख कर उससे भूख लग गई और उसने अपने खाने के साथ- साथ उनका खाना भी खा लिया और जब आइंस्टाइन अपने काम से फ्री हुए तो उनकी नज़र टेबल पर गई तो उधर खाना ना देख कर उन्हे लगा की उन्होने खाना खा लिया है तो वो पानी पी कर अपने काम में फिर से खोगऐ। उनके सभी सहयोगी उनके काम के प्रति लगन को देखकर नक्मस्तक हो गए।

3. चार्ली चैप्लिन

जो इंसान रोते हुऐ इंसान को हस्ने पर मजबुर कर देता था वो थे चार्ली चैप्लिन। मगर उनका खुद का जीवन काफी दुख और गरीबी में गुज़रा। कहा तो ऐसा भी जाता है की पैसों के लिऐ उन्होने दुसरो के झूठे बर्तन भी धोऐ है।चार्ली के घर की हालत अच्छी नही थी, तो वो खुद ही निकल पड़े पैसे कमाने। मगर जैसे-जैसे वक्त गुज़रता रहा, मुशकिलें बड़ती गई। अपना गुज़ारा करने के लिऐ उन्होंने शराबखानों के बाहर फूल बैचे और वेटर का काम भी किया। चार्ली हमेशा से ही एक्टिंग करना चाहते थे पर उनहे पढ़ा नही आता था। उसके बाद उन्होने एक नाटक ई हैमिल्टन में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट रट डाली थी। शायद चार्ली को नही पता था की उनका ये करिदार उन्हे कितना मशहूर होने वाले है और शेरलॉक होम्स में एक्टिंग करके चार्ली सबके दिलों पर छा गए। वहा से चार्ली की दुनीया ही बदल गई और हम सब को मिल गऐ चार्ली चैप्लिन।

और पढ़ें: कितना आसान है शीर्षासन करना और ये कैसे रखता हैं आपके मसल्स को मजबूत?

4. कर्नल हरलैंड सांडर्स:

कफ्स के फ्राइड चिकन के ज़ायके से तो बहुत लोग वाकिफ़ है. लेकिन इस ज़ायके पीछे जो संघर्ष की कहानी छुपी हुई है, उसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। कर्नल हरलैंड सैंडर्स ने कई उतार-चढ़ाव देखे और कई प्रकार की मुसीबतों का सामना किया। लेकिन कभी भी मुश्किलों के सामने हार नहीं मानी और 65 वर्ष की आयु में सफलता की वो मिसाल कायम की। फिर अपने जीवन को बिताने के लिऐ उन्होने अपनी फ्राइड चिकन की रेसिपी को दुनीया के सामने लाने का विचार किया। उसके बाद उन्होने केंटकी फ्राइड चिकन के नाम से फ्रैंचाइज़ी बेचना शुरू कर दिया। काफी मशकत के बाद एक रेस्टोरेंट ने फ्रैंचाइज़ी ली और उसके बाद फ्राइड चिकन की बड़ी तेज़ी से विर्धि होई और बाकी रेस्टुरेंट ने भी इसकी फ्रैंचाइज़ी लेली औरक तब हम सबको मिला हमारा KFC या बोले Kentucky Fried Chicken

5. हेनरी फोर्ड:

‘विफलता बस फिर से शूरू करने का अवसर है, इस बार अधिक समझदारी से’। फोर्ड कंपनी का नाम उसके संस्थापक हेनरी फोर्ड के नाम पर रखा है। ये कंपनी अमेरिका की फैमस कंपनी है। उनकी करियर की शुरुआत ही विफलता से ही हुई थी । उनकी पहली दो कंपनी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गयी थी। उसके बाद उन्होने अपनी कंपनी “फोर्ड मोटर्स” खोली। वे मोटरकार बनाने में असेंबली लाइन का प्रयोग करने वाले सबसे पहले उद्योगपति थे जिन्होंने कार उद्योग में क्रांति ला दी थी।

तो ये थे वो कुछ लोग जिनके जीवन में सफलता ने दस्तक तो दिया पर लाख विफलता के बाद, मगर उन्होने हिम्मत नही छोड़ी और मैहनत करते रहे और आज दुनीया इन सब का नांम अलग तरीके से लेती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button