लाइफस्टाइल

World Heritage Day 2020: वर्ल्ड हेरिटेज डे पर जानें भारत के 10 लोकप्रिय हेरिटेज स्थल?

World Heritage Day 2020: क्यों और कब मनाया जाता है वर्ल्ड हेरिटेज डे।


World Heritage Day 2020: आपको बता दे की प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को ‘व‌र्ल्ड हेरिटेज डे’ के रूप में मनाता है। इसकी शुरुआत 18 अप्रैल 1982 से हुई थी। इस दिन दुनिया के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों और विरासतों को आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है। लोग दुनिया भर से ऐसे ऐतिहासिक स्थलों और विरासतों को देखने के लिए आते है। जिससे प्राकृतिक धरोहरों के बारे में नयी पीढ़ी को भी जानकारी हो। पुरानी  विरासतों को सुरक्षित रखने के लिए यह यूनेस्को का जागरूकता अभियान है, जिससे पूरी दुनिया इस तरफ ध्यान दे और अपने- अपने देश की विरासत को सुरक्षित रखे। ये स्थान सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व का केंद्र होते है। जो ऐतिहासिक और पर्यावरण चीजों को सजोये रखते है। ऐसे स्थलों को वर्ल्ड हेरिटेज स्थल कहा जाता है।

दुनिया के अलग-अलग देशों में हेरिटेज स्थलों की संख्या।

यूनेस्को द्वारा इन जगहों को वर्ल्ड हेरिटेज फंड भी मिलता है। 2015 तक पूरी दुनिया में ऐसे स्थलों की संख्या 1031 है। इनमें से सांस्कृतिक स्थलों की संख्या 802 है। और प्राकृतिक स्थलों की संख्या 197 है। मिक्सड प्रॉपर्टी की संख्या 32 है। शायद आपको पता हो कि इटली को हेरिटेज स्थल के मामले में प्रथम माना जाता है। पुरे दुनिया में सबसे ज्यादा हेरिटेज स्थल इटली में है। इटली में 51 हेरिटेज स्थल है और उसके बाद दूसरे स्थान पर चीन है यहाँ 48 हेरिटेज स्थल है। तीसरी स्थान पर स्पेन है जिसमे 44 हेरिटेज स्थल है। उसके बाद फ्रांस जिसमे 41 हेरिटेज स्थल है साथ ही जर्मनी में भी 40 हेरिटेज स्थल है और भारत में 38  हेरिटेज स्थल है।

और पढ़ें: रमजान मानाने वाले लोगो को लॉकडाउन के कारण खजूर की हो सकती है किल्लत

भारत के 10 मशहूर हेरिटेज स्थल।

1. ताज महल
2. जंतर मंतर
3. लाल किला
4. हुमायूं का मकबरा
5. राजस्थान का पहाड़ी किला
6. आगरा का किला
7. इण्डिया गेट
8. कुतुब मीनार
9. राजघाट
10. बुलंद दरवाज़ा

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button