सेहत

World Health Day 2022:जानिए इस साल की थीम, आखिर क्यों जरूरी है जागरुकता?

World Health Day 2022: विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य क्या है जानें इस साल की थीम


Highlights:-

  • 7 अप्रैल को हर साल दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस ( World Health Day) मनाया जाता है।
  • इसका मकसद दुनिया में स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं को दूर करना और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विचार – विमर्श करना है।

World Health Day 2022: हम 2022 में हैं लेकिन आज भी बहुत सारे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों  है जहाँ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं न के बराबर हैं और अगर हैं भी तो इतनी दूरी पर हैं कि कई बार मरीज के लिए इतनी अधिक दूरी तय कर पाना असंभव हो जाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या को सुलझाने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by World Health Day Event (@world_health_day_event_2016)

विश्व स्वास्थ्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

7 अप्रैल को हर साल दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस ( World Health Day) मनाया जाता है। इसका मकसद दुनिया में स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं को दूर करना और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विचार – विमर्श करना है।  दुनिया विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization) विश्व के देशों के स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग स्थापित करने की संस्था है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल को हुई थी और यही वजह है कि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है।

read more- WHO on Top Women Health Issues: सावधान! अगर आप जूझ रहे है इन बीमारियों से तो जल्द से जल्द इलाज करवाना है जरूरी

स्वास्थ्य दिवस 2022 का थीम

हर साल की तरह इस साल भी विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए थीम निर्धारित की गई है। जबसे कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी ने दस्तक दी है तब से सभी देशों की सरकार ने अपनी जनता के लिए बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं  और यह एक बहुत बड़ा कारण है जिससे इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस साल की थीम निर्धारित की गई है। साल 2022 की थीम है Our Planet, Our Health.

दुनिया के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का निदान उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होती है। स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए WHO का स्थापना हुआ।

इस दिन दुनियाभर में स्वास्थ्य से संबंधित विशेष कार्यक्रम तथा जगह – जगह पर स्वास्थ्य शिविर / कैंप लगाये जाते हैं। इन स्थानों पर डॉक्टर द्वारा सभी मरीजों के बीमारियों की जाँच की जाती है और मुफ्त में दवाइयां बांटी जाती है। इस दिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने व बढ़ावा देने वाले प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों चिकित्सा विभाग के और भी कई कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इस दिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने व बढ़ावा देने वाले प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं।

पिछले 71 वर्षों से विश्व के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्य कर रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के साथ विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं, के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करता है, सरकार के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सहायता प्रदान करना, ऐसे विशेषज्ञों और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देता है, जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान देते हैं।

read more- Health Benefits Of Honey: क्या आपको पता है नाभि पर शहद लगाने के फायदे, अगर नहीं तो यहां पढ़ें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया की आधी आबादी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। सतत लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है जिसने वर्ष 2030 तक देशों को प्राप्त करने के लिए कुल 17 लक्ष्य निर्धारित किए हैं। कुछ लक्ष्य इस प्रकार हैं। कोई गरीबी नहीं, अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण, स्वच्छ जल और स्वच्छता, लैंगिक समानता, जलवायु कार्रवाई  आदि ।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button