लाइफस्टाइल

World Coconut Day 2022 : ब्लड प्रेशर से लेकर डिप्रेशन तक सब के लिए कारगार है नारियल , इस वर्ल्ड कोकोनट डे पर जानें नारियल के फायदे

World Coconut Day 2022: वर्ल्ड कोकोनट डे पर नज़र डालें नारियल के इन इंटरेस्टिंग फैक्ट्स पर


Highlights –

. वर्ल्ड कोकोनट डे की स्थापना 2 सितंबर 2009 को हुई।

. वर्ल्ड कोकोनट डे मनाने का मुख्य उद्देश्य कोकोनट के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है

World Coconut Day 2022 : वर्ल्ड कोकोनट डे की स्थापना 2 सितंबर 2009 को हुई। वर्ल्ड कोकोनट डे मनाने का मुख्य उद्देश्य कोकोनट के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है और इसी उपलक्ष्य में हर साल 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है।  इतना ही नहीं इसका उद्देश्य कोकोनट के उद्योगों को कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने का प्रोत्साहन देना भी है। वर्ल्ड कोकोनट डे एशियाई प्रशांत नारियल समुदाय के गठन की याद में मनाया जाता है।

यह एक संगठन है, जिसमें 18 सदस्य है। भारत इसका संस्थापक सदस्य हेै।  क्या आपको पता है नारियल के रेशे से बनी वस्तुओं, गद्दे, थैले आदि दुनिया भर में उपयोग किये जा रहे हैं। इनके निर्यात से भारत को हर साल लगभग 470 करोड़ रुपये का फायदा होता है। तो चलिए आज वर्ल्ड कोकोनट डे पर हम आपको कोकोनट के फायदों के बारे में बताते हैं।

कोकोनट वाटर पीने से शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती। साथ ही अगर किसी भी व्यक्ति को डायरिया, उल्टी, दस्त जैसी गंभीर समस्या होती है तो कोकोनट वाटर उस व्यक्ति को ठीक होने और इन रोगों से लड़ने की क्षमता देता है।

कोकोनट वाटर पीने से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी ठीक होती है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि जरूरी चीजें होती है। जो व्यक्ति के शरीर में ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होती है। इतना ही नहीं इसे पीने से हाइपरटेंशन भी नियंत्रित रहता है।

कोकोनट वाटर कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होता है जिसके कारण यह दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी ब्लड सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

क्या आपको पता है डिप्रेशन इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर कम होने की वजह से होता है।  इस लिए कोकोनट वाटर को डिप्रेशन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योकि कोकोनट वाटर में इलेक्ट्रोलाइट्स की अच्छी मात्रा होती है जिसके कारण ये शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाने का काम करता है, जिससे हाइड्रोजन का स्तर सुधर जाता है।

सेहतमंद रहने के लिए भी कोकोनट वाटर को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद सभी ज़रूरी तत्व कोशिकाओं और ऊतकों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। जिसकी वजह से आप हमेशा सेहतमंद रहते है। साथ ही कोकोनट वाटर वज़न घटाने के लिए भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है.

क्या आप नारियल के बारे में इन इंटरेस्टिंग फैक्ट्स को जानते हैं , आइये एक नज़र डालते हैं।

नारियल नाम वास्तव में अंग्रेजी शब्द नट और पुर्तगाली शब्द कोको से मिलकर बना है।

नारियल के हथगोले जापानियों द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किया जाने वाला एक हथियार था जिसमें एक नारियल को सबसे महत्वपूर्ण रूप से एक ग्रेनेड से भरा जाता था, और फिर दुश्मन पर फेंक दिया जाता था। नारियल विभिन्न रूपों में एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइट होते हैं।

नारियल खतरनाक भी हैं क्योंकि नारियल गिरने से मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए नारियल के पेड़ के नीचे बैठने से सावधान रहें।

एक नारियल के पेड़ में एक फसल के दौरान 180 नारियल तक काटे जा सकते हैं।

नारियल एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है और इसलिए इसे खाने और इसका पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button