हॉट टॉपिक्स

World Animal Welfare Day: जानें अब क्यों 25 मार्च की जगह 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा विश्व पशु दिवस

World Animal Welfare Day:  विश्व पशु दिवस पर इसका इतिहास और महत्व


World Animal Welfare Day: हर साल हमारे देश में 4 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमल डे यानि की विश्व पशु दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व पशु दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। बता दें कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में जानवरों की स्थिति में सुधार लाना है। इसी दिन असीसी के सेंट फ्रांसिस का जन्म दिवस होता है। जो की जानवरों के एक महान संरक्षक थे। विश्व पशु दिवस का आयोजन 1931 से परिस्थिति विज्ञान शास्त्रियो के सम्मलेन में इटली के शहर फ्लोरेंस में शुरू हुआ था। तो चलिए आज हम आपको विश्व पशु दिवस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

World Animal Welfare Day

पशु दिवस का इतिहास

आपको बता दें कि पहली बार विश्व पशु दिवस की शुरुआत हेनरिक जिमरमन ने 24 मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन में स्थित स्पोर्ट्स पैलेस से की थी। लेकिन उसके बाद साल 1929 में विश्व पशु दिवस को 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा। बता दें कि इस विश्व पशु आंदोलन की शुरुआत जर्मनी में की गई थी उसके बाद धीरे धीरे यह पूरी दुनिया में फ़ैल गया। 1931 में फ्लोरेंस, इटली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पशु संरक्षण सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस के रूप में 4 अक्टूबर को मनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि यूनाइटेड नेशंस ने “पशु कल्याण पर एक सार्वभौम घोषणा” के नियम एवं निर्देशों के अधीन अनेक अभियानों की शुरुआत की। नैतिकता के नजरिए से संयुक्त राष्ट्र ने सर्वाजनिक रूप से की गई घोषणा में पशुओं के दर्द और पीड़ा के सन्दर्भ में उन्हें संवेदनशील प्राणी के रूप में पहचान देने की बात की थी।

विश्व पशु दिवस का उद्देश्य

आपको बता दें कि विश्व पशु दिवस का मूल उद्देश्य जानवरों के कल्याण मानकों में सुधार करना और व्यक्तियों, समूह, संगठनों का समर्थन प्राप्त करना है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इसका उद्देश्य जानवरों के प्रति प्यार प्रकट करना भी है ताकि उनका जीवन सक्षम और बेहतर हो सके। शायद इसीलिए इस दिन को “पशु प्रेमी दिवस” के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है इस दिन आप जानवरों के प्रति अपना प्यार प्रकट कर सकते हैं।

Beauty Tips: फल खाने के बाद उसके छिलके फेंके नहीं क्योंकि छिलकों के फायदे जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान

जाने कैसे हुई विश्व पशु दिवस की शुरुआत

वर्ल्ड एनिमल डे यानि की विश्व पशु दिवस की शुरुआत स्त्री रोग विशेषज्ञ हेनरिक ज़िमरमन ने की थी। बता दें कि उन्होंने 24 मार्च 1925 को बर्लिन, जर्मनी में स्पोर्ट्स पैलेस में पहला विश्व पशु दिवस आयोजित किया था। आपको जानकर हैरानी होगी की इसके पहले कार्यक्रम में 5,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। उस समय पर विश्व पशु दिवस का कार्यक्रम मूल रूप से 4 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया था जो की Assisi के संत फ्रांसिस के पर्व के साथ संरेखित करने के लिए था। हालांकि उस दिन स्थल उपलब्ध नहीं था। आपको बता दें कि पहली बार 1929 में विश्व पशु दिवस का कार्यक्रम 24 मार्च की जगह 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा।

हर देश में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है विश्व पशु दिवस

हर देश में विश्व पशु दिवस अलग अलग तरीके से मनाया जाता है सभी देश अपनी राष्ट्रीयता, धर्म, आस्था और राजनीतिक विचारधारा के आधार पर अपने अपने तौर तरीके के साथ विश्व पशु दिवस मनाते हैं। आज के समय की बढ़ती हुई जागरुकता और शिक्षा के जरिए हम एक ऐसी समाज की स्थापना कर सकते हैं जिसमें जानवरों की भावनाओं को समझा जाए और उनके कल्याण पर ध्यान दिया जाए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button