भारत

महिला दिवस पर विधवा महिलाओं को हेलीकॉप्टर की कराई जाएगी मुफ्त सैर!

आज पूरे देश में महिला दिवस मनाया जा रहा हैं… अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विधवाओं को सम्मानित करने के लिए हेलीकॉप्टर में मुफ्त सैर कराई जा रही है।

helicopter_650x400_61454476500

आपको बता दें हेलीकॉप्टर की सवारी करने वाली यह महिलाएं केवल मुंबई तथा इसके आसपास के इलाकों से ही होंगी। इसके अलावा शिवशक्ति वूमन्स एसोसिएशन जोकि लगातार 18 वर्ष से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कुछ अलग ढंग से समारोह आयोजित करती आ रही हैं, इसने इंडिया मीडिया लिंक्स एंड इवेंट मैनेजमेंट के साथ मिलकर साधारण परिवारों की उन विधवाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया हैं, जिन्होंने काफी मुश्किलों का सामना करने के बावजूद भी अपने बच्चों की परवरिश आच्छे ढंग से दी है।

गौरतलब है कि पंचशील शीरसात नाम के एक आयोजक ने यह कहा हैं कि आज सुबह 11 बजे से लेकर  दोपहर 2 बजे तक इन महिलाओं को बारी-बारी से हेलीकॉप्टर की सैर कराई गई है। उन्हें मुंबई के उपर उड़ने का मौका दिया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button